फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen detained for offer Ganga water to RSS chief Mohan Bhagwat

Aligarh: संघ प्रमुख को गंगा जल भेंट करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष घर में नजरबंद

Sun, 20 Apr 2025 01:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि संघ प्रमुख अक्सर सनातन धर्म की बात करते हैं, लेकिन इस बार वे कुंभ मेले में स्नान करने नहीं गए। इसी कारण से यूथ कांग्रेस ने उनके आगमन पर उन्हें गंगा जल भेंट करने का कार्यक्रम बनाया था।

विज्ञापन
Congressmen detained for offer Ganga water to RSS chief Mohan Bhagwat
मोहन भागवत को गंगाजल भेंट करने जाते कांग्रेसियों को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को गंगा जल भेंट करने जा रहे कांग्रेसियों को 19 अप्रैल की सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय यादव को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। हालांकि, हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को दोपहर बाद रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि संघ प्रमुख अक्सर सनातन धर्म की बात करते हैं, लेकिन इस बार वे कुंभ मेले में स्नान करने नहीं गए। इसी कारण से यूथ कांग्रेस ने उनके अलीगढ़ आगमन पर उन्हें गंगा जल भेंट करने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। 19 अप्रैल सुबह मोहन भागवत का अलीगढ़ में कार्यक्रम था। इससे पहले ही, सासनी गेट पुलिस ने उन्हें शुक्रवार रात को थाने बुलाकर बैठा लिया और सुबह घर भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह दोपहर में थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा कराया गया। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर, जिला महामंत्री कैलाश गौतम, अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष शीलू चंदेल, पूर्व पार्षद बिजेंदर सिंह बघेल, संदीप शर्मा, रविंद्र कुमार, अर्पित यादव, गोलू यादव, अमित शर्मा, प्रतीक चौहान और कृष्णा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed