फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen demonstrated

Aligarh News: कांग्रेसियों ने किया विकास भवन का घेराव

Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated
सीडीओ को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता। स्रोत- स्वयं
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की अनदेखी और श्रमिकों के बकाया मानदेय के भुगतान में हो रही देरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने रामघाट रोड स्थित विकास भवन का घेराव किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नवेद खान के साथ कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरें लेकर पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर माया गुप्ता, विजयलक्ष्मी सिंह, परवीन साबरी, शबनम बेगम, सरदार दलजीत सिंह, कफील अहमद खान, पूरनचंद देशमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed