फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressman passed Victory Tour

कांग्रेसियों ने निकाली विजय यात्रा

Mon, 10 Aug 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
क्वार्सी के गांव कौछोड़ से पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रविवार को विजय यात्रा निकाली। विजय यात्रा नगला गजनीपुर से होते हुए नगला प्रकाशी में संपन्न हुई।
विज्ञापन


विजय यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस के विरोध के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में कोई संशोधन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान हित की यह लड़ाई पूरी दमदारी से लड़ी और विजय भी हुई।
विज्ञापन


 भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधनों के विरोध में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पदयात्राएं की और मैंने भी उनका अनुसरण किया और गर्मी की परवाह किए बगैर पदयात्राएं की। विजय यात्राओं का क्रम बदस्तूर जारी रहेगा। विजय यात्रा के दौरान तीनों गांवों में सामाजिक संस्था हरीतिमा के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम भी हुआ। इन यात्राओं के मार्ग में पड़ने वाले गांवों में पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गजनीपुर में 91 साल के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आफताब अहमद खान को पूर्व विधायक विवेक बंसल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठा. सोमवीर सिंह, सुबोध नंदन शर्मा, बसंत गुरु, राजू पासवान, साबिया हसन, बृजेश गौड़, डॉ. राजकुमार सिंह, अनुराग सिंह हनी, ईश्वरी दिवाकर, राजकुमार चौहान, ठा. नेत्रपाल सिंह, बबलू शर्मा, प्रदीप रावत, राकेश सिंह, अंकुर मित्तल, राजबहादुर सक्सेना, विजेंद्र सिंह बघेल, बृजबाला, वीरपाल सिंह, ठा. हरीश चंद्र सिंह, संजय तोमर, राजकुमार सिंह प्रधान, विनोद कुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह शाहिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed