फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress will take out BJP remove yatra

अलीगढ़ः कांग्रेसी निकालेंगे भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress will take out BJP remove yatra
उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता समूचे उत्तर प्रदेश में 14 से 24 नवंबर तक भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकलेंगे। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगे और ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा संतोष सिंह जादौन ने जिला कार्यालय रेलवे रोड पर कांग्रेस कमेटी की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 14 नवंबर से 24 नवंबर तक भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में जिले में प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन सात ग्राम सभा में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का विधानसभा प्रभारी नेतृत्व करेंगे। महंगाई पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर घर-घर प्रतिज्ञा पत्र का वितरण होगा तथा इसी दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति होगी। वोटर लिस्ट का सत्यापन कांग्रेस का बूथ कार्यकर्ता हर बूथ पर करेगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से शेर पाल सिंह सविता, ठाकुर अमित सिंह, आनंदपाल सिंह, सागर सिंह तोमर, सोमवीर सिंह, वीर सिंह बंजारा, अनिल चौहान, जियाउद्दीन राही, नितिन वाल्मीकि, मनोज सक्सेना, अनिल शर्मा, शमीम अहमद, उदित अग्रवाल, भूरे प्रसाद, इंद्रपाल सिंह, विक्की चौहान, दीपक भारद्वाज, कमल कांत पाठक, ओम प्रकाश भारती, नेत्रपाल सिंह, एम एल पापा, पंडित विजय सारस्वत, वीर सिंह बंजारा, प्रमोद शर्मा, बृज मोहन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed