फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

रसोई गैस की कीमतें बढ़ने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन किया

Fri, 18 Dec 2020 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Congress Protest
विरोध प्रदर्शन कर एसीएम रंजीत सिंह को ज्ञापन देते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
रसोई गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बढ़ाई गई कीमतों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड पर इकट्ठा हुए। यहां पर रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर आक्रोश जताया गया। विवेक बंसल ने कहा कि सरकार ने दिसंबर महीने में दो बार 50-50 रुपये करके सौ रुपये तक गैस की कीमत बढ़ा दी है। यह जनता के साथ धोखा है। भाजपा सरकार का आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

महामारी के चलते देश का मध्यमवर्ग पहले से ही बहुत परेशान था। अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उसकी कमर तोड़ कर रख दी है।
उन्होंने कहा कि अगर बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गई तो कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मधुकर शर्मा, सैयद वसीम अहमद, डॉ. शेरपाल सविता, बिजेंद्र सिंह बघेल, शाहिद शेख, भूदेव प्रसाद, असलम कुरैशी, अविनाश शर्मा, दिलशाद, डॉ. धर्मेंद्र लोधी, आनंद बघेल, पुनीत सभरवाल, सागर सिंह तोमर, मुबाशिर अली, मोहम्मद अनवर, जगदीश बघेल, मोहनलाल पप्पू, सुनील कुमार, प्रदीप शर्मा, रूपेश पाठक, साबिर अहमद, फराज, नीम काजमी, हबीब मलिक, लोकेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed