फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complaint to Election Commission about cancellation of nomination papers

अलीगढ़ः नामांकन पत्र निरस्त होने की चुनाव आयोग से शिकायत

Wed, 26 Jan 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Complaint to Election Commission about cancellation of nomination papers
बरौली विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की प्रत्याशी व बरौला जाफराबाद निवासी शशि राजपूत ने नामांकन पत्र खारिज किए जाने के मामले में मुख्य चुनाव आयुुक्त को पत्र भेजकर जिला प्रशासन की शिकायत की है। आरोप है कि राजनीतिक दबाव में आकर उनका नामांकन खारिज किया गया है। उन्होंने नामांकन को बहाल करने की मांग की है। शशि राजपूत का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पूर्व मंत्री व मुख्यमंत्री के इशारों पर पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज करके बरौली विधानसभा के चुनाव को सरकार के इशारे पर एक पक्षीय बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की कराएं जांच
बरौली विधान सभा क्षेत्र से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी हेमवंत सिंह चौहान उर्फ हेमंत का आरोप है कि नामांकन निरस्त करने से पूर्व अफसरों ने किसी भी प्रत्याशी को अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया था। उन्होंने मांग की कि कलक्ट्रेट परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व उनके प्रस्तावकों के मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवा लें। सुबह से सभी प्रस्तावक नामांकन कक्ष के बाहर बैैठे थे। निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

लोधी महासभा ने बताया राजनीतिक साजिश
अलीगढ़। अखिल भारतीय लोधी महासभा की बैठक काका फार्म हाउस महरावल में हुई। यहां जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि एक रणनीति के तहत सत्ताधारी पार्टी ने अनार सिंह वर्मा समेत कई निर्दलियों का पर्चा निरस्त कराया है। इससे लोधी समाज, पिछड़े व अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश है। निर्दलीय प्रत्याशी अनार सिंह वर्मा ने कहा कि बरौली क्षेत्र में इस तरह की तानाशाही दशकों से चली आ रही है। निर्दलीय प्रत्याशी केशव बघेल ने कहा कि बरौली के एससी, ओबीसी मतदाता 10 फरवरी को सत्ताधारी पार्टी के विरोध में मतदान करेंगे। बैठक में नामांकन निरस्त के मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी ओपी आर्य, जिला उपाध्यक्ष लोकेश लोधी, सत्यदेव सिंह, हीरालाल लोधी, इं. महेंद्र सिंह, डालचंद राजपूत, शिशुपाल सिंह, शंकर प्रधान, पंचम लोधी, भोला लोधी, रविंद्र लोधी, अरविंद लोधी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed