फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Come, learn home isolation from Pranav

आइए, प्रणव से खेल-खेल में सीखें होम आइसोलेशन

Sat, 12 Sep 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Come, learn home isolation from Pranav
होम आइसोलेशन का संदेश देते प्रणव सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

बदलते हालातों में इंसान खुद को उसी परिस्थितियों में ढाल लेता है। जिसका जीता जागता उदाहरण किलकारी प्ले वे स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाले विष्णुपुरी निवासी चार वर्षीय प्रणव सिंह ने दिया है। बच्चे जहां गुड्डे गुड़ियों का खेल खेलते हुए बचपना करते रहते हैं। उस उम्र में प्रणव सिंह होम आइसोलेशन का खेल खेल रहे हैं। छोटा सा घर बनाकर उसमें अपनी कल्पनाओं की सारी सुविधाएं रखते हुए प्रणव ने मास्क, सैनिटाइजर और होम आइसोलेशन को तवज्जो दी है।
विष्णुपुरी के श्याम निकेतन निवासी प्रणव सिंह पुत्र तरुण कुमार कोरोना संक्रमण काल के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। प्रणव किलकारी प्ले वे स्कूल में कक्षा एलकेजी के छात्र हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों का पालन करना उन्होंने अच्छे से सीख लिया है। अब वह दस दिनों से होम आइसोलेशन खेल खेलने में व्यस्त हैं। मां नीतेश ने बताया कि प्रणव इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स में रुचि रखते हैं। कोरोना के चलते जब वह स्कूल नहीं जा पाए तो हमने कोरोना वायरस के बारे में समझाया। स्कूल से हाथ धोने और मास्क पहनने की जागरूकता मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पूरा प्रकरण समझ में आने लगा।
विज्ञापन

हाल ही में प्रणव ने होम आइसोलेशन खेल खेलने के लिए घर बनवाया है। जिसके माध्यम से प्रणव लोगों को बताना चाह रहे हैं कि घर के अंदर सारी सुविधाओं में व्यस्त रहना चाहिए। वहीं जब घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर निकलें और किसी अनजान वस्तु-विशेष को छूने पर हाथों को सैनिटाइज करना चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण से बचना चाहिए। प्रिंसिपल बिपाशा मुखर्जी ने बताया कि वीडियो इतनी अच्छी लगी है कि इसे सभी शिक्षकों और बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। इसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे और प्रणव को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed