{"_id":"678d34996a3a182193067e1f","slug":"cold-will-increase-with-fog-in-aligarh-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: कोहरे के साथ बढ़ेगी सर्दी, हो सकती है बारिश, आज खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: कोहरे के साथ बढ़ेगी सर्दी, हो सकती है बारिश, आज खुलेंगे स्कूल
Mon, 20 Jan 2025 03:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:52 AM IST
सार
24 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहा। 15 जनवरी को स्कूल खुला, जिसमें करीब 5 फीसदी विद्या र्थी को उपस्थिति रही। इसके बाद शिक्षा विभाग ने 18 जनवरी तक अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कोहरे के साथ सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। 20 जनवरी व 21 जनवरी को घने कोहरे के साथ बुधवार को बारिश होने की संभावना है। 26 जनवरी तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
बच्चों ने की मस्ती, आज खुलेंगे स्कूल
19 जनवरी को छुट्टी का दिन होने एवं कई दिन बाद सूरज के निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। बच्चे स्थानीय पार्क एवं खेल मैदान में पहुंच गए और दिन भर मस्ती की। शीतकालीन अवकाश के बाद 20 जनवरी से नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल खुलेंगे। 24 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहा। 15 जनवरी को स्कूल खुला, जिसमें करीब 5 फीसदी विद्या र्थी को उपस्थिति रही। इसके बाद शिक्षा विभाग ने 18 जनवरी तक अवकाश कर दिया।
विज्ञापन