{"_id":"614b7f218ebc3e06186023a9","slug":"cm-yogi-should-leave-india-if-afraid-of-comment-prashant-city-office-news-ali27389985","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः टिप्पणी से अगर डरते हैं तो सीएम योगी छोड़ दें भारत : प्रशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः टिप्पणी से अगर डरते हैं तो सीएम योगी छोड़ दें भारत : प्रशांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई टिप्पणी से उन्हें डर लगता है तो भारत छोड़कर ऐसी जगह चले जाएं, जहां लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि विचार व्यक्त करने का अधिकार उन्हें भारतीय संविधान ने दे रखा है।
बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में न्याय यात्रा अलीगढ़ पहुंची। उन्होंने वरुणालय अतिथि गृह में पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता का डीएनए देखकर उसे टिकट दिया जाएगा। डीएनए का मतलब उसमें जाति, धर्म की राजनीति करने का ठप्पा नहीं लगा है, बल्कि उसका मानवतावादी राजनीति से सरोकार होना चाहिए। छपरौली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की रस्म पगड़ी में उमड़ी भीड़ से सत्ता पक्ष की चूलें हिल गई हैं। प्रशांत ने कहा कि हाथरस व अकराबाद की बेटी के परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला है।
टप्पल में आठ वर्षीय बेटी की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। प्रदेश में बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतरकर सफाई करनी पड़ रही है, जो मानवता के खिलाफ है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह, पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, ओपी चौधरी, केसी आजाद, फहीम खान गुड्डू, चौधरी रामबहादुर सिंह, एससी-एसटी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, डॉ. इरफान, वीरपाल सिंह दिवाकर, सुमन दिवाकर, संजय दिवाकर, शोएब जावेद, युवा जिला अध्यक्ष धीरज, गोपाल चौधरी, हिदायत खान आदि मौजूद रहे। उधर, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अनुसूचित जाति की बेटियों की हुई हत्या को लेकर रालोद के कार्यकर्ताओं ने सीओ तृतीय से भी मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।