{"_id":"6015466f8ebc3e544e40bfca","slug":"cm-yogi-might-come-to-aligarh-for-bhumi-pujan-of-defense-corridor-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए फरवरी में आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए फरवरी में आ सकते हैं सीएम
Sat, 30 Jan 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ की खैर तहसील के अंडला में बनने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ फरवरी में अलीगढ़ आ सकते हैं। जिला प्रशासन इसको लेकर तैयारियों में जुट गया है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए अंडला में अब तक करीब 70 हेक्टेयर जमीन का बैनामा यूपीडा के पक्ष में हो चुका है। इस भूमि को 14 कंपनियों को आवंटित करने का प्लान तैयार हुआ है। इन 14 में से 8 कंपनियों के पक्ष में को प्रथम चरण में लीज डीड की तैयारी पूरी हो गई है।
बताया जा रहा है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, इससे पहले मार्च में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान भूमि पूजन हो नहीं सकता। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा भी होनी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम के फरवरी में ही आने की संभावना जताई जा रही है।
इन इकाइयों के लिए तय हुई भूमि
इकाई का नाम भूमि (हे. में) भूखंड संख्या
ऐलिन एंड एलवन 8.00 02
पीबीएम इंड्रस्ट्री 0.40 06
नित्या क्रिएिशन 1.50 04
दीप एक्सपो 1.00 05
श्रीदा उद्योग 1.00 06
प्रिसिशन प्रोडक्ट 1.00 07
कोबरा इंड्रस्ट्री 0.25 10
वेरिवीन डिफेंस 0.50 12
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, इससे पहले मार्च में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान भूमि पूजन हो नहीं सकता। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा भी होनी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम के फरवरी में ही आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इन इकाइयों के लिए तय हुई भूमि
इकाई का नाम भूमि (हे. में) भूखंड संख्या
ऐलिन एंड एलवन 8.00 02
पीबीएम इंड्रस्ट्री 0.40 06
नित्या क्रिएिशन 1.50 04
दीप एक्सपो 1.00 05
श्रीदा उद्योग 1.00 06
प्रिसिशन प्रोडक्ट 1.00 07
कोबरा इंड्रस्ट्री 0.25 10
वेरिवीन डिफेंस 0.50 12