{"_id":"608dba988ebc3ec1ab376f7a","slug":"cm-knows-the-state-of-the-district-with-mp-mla-city-office-news-ali262273748","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सांसद-विधायक से जाना जिले का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सांसद-विधायक से जाना जिले का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्थानीय सांसद, विधायकों से वार्ता कर वर्तमान हालचाल जाना। उन्होंने सभी नेताओं से जनता की हरसंभव मदद करने और मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने को कहा। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि सीएम ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति, वर्तमान में संक्रमित मरीज, ऑक्सीजन, दवाओं और रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सभी नेता इस वक्त जनता के बीच रहें, जिससे लोगों का मनोबल बढ़ाया जा सके। सांसद ने कहा कि सीएम ने भरोसा दिलाया है कि एक दो दिन में हालात बेहतर किए जाएंगे। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि सीएम को आगरा की तर्ज पर अलीगढ़ मंडल में ऑक्सीजन की उपलब्धता कराने के लिए कहा गया है, जैसे आगरा में ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कर पहुंचाई गई है। उसी तरह से अलीगढ़ में पहुंचाई जाए। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, जिला अस्पताल में कोविड बेडों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
जनपद में लगभग 2500 बेडों पर कोविड मरीजों को इलाज देने की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिसमें एल-1, एल-2 और एल 3 श्रेणी के मरीज रखे जा सकेंगे। कोल विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में तालमेल का अभाव भी समस्या को बढ़ा रहा है। सीएम ने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह से भी उनका हालचाल जाना और कोविड मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी सुझाव मांगे। जिस पर बरौली विधायक ने भी ऑक्सीजन की उपलब्धता पर जोर दिया।
आज व्यापारियों से बात करेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार शाम छह बजे अलीगढ़ के व्यापारियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। वाणिज्य कर विभाग के एसआईबी टीम के एडिशनल कमिश्नर एके माहेश्वरी ने बताया कि वर्तमान कोरोना संकट काल को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे। व्यापारियों को वर्चुअल बैठक का लिंक भेजा जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों से सीएम का संवाद हो सके।