{"_id":"57605d584f1c1bb00911b61e","slug":"cloth-merchant-s-daughter-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधु को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधु को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में सक्रिय झपटमारों ने मंगलवार को दिन में कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधु को रामघाट रोड पर लूट लिया, जबकि शाम को अब्दुल्ला कॉलेज के सामने एक छात्रा से लूट की कोशिश हुई।
अवंतिका फेस 1 निवासी कपड़ा व्यापारी कुंवर बहादुर की महावीरगंज में केदारनाथ श्रीराम नाम से कपड़े की प्राचीन व नामचीन फर्म है। उनकी पुत्रवधु नीरा सिंघल पत्नी मनोज सिंघल मंगलवार शाम पांच बजे करीब अपने आवास से रिक्शे में सवार होकर आभा होटल में आयोजित संस्था की बैठक में शामिल होने जा रही थी।
गांधी आई अस्पताल के पास काली पल्सर पर दो बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने नीरा के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। पर्स में एक मोबाइल, पांच हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। नीरा के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत लिखित रूप से थाने में की है। इधर, जाकिर हुसेन स्कूल की छात्रा लाइब्रेरी से अब्दुला कॉलेज आ रही थी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला कॉलेज के गेट पर ही बाइक सवार दो बदमाश पर्स झपटने लगे। छात्रा ने पर्स नहीं छोड़ा। खींचतान में छात्रा रिक्शे से गिर गई। बदमाश बिना पर्स लिए ही भाग निकले।