फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clay escaped a death , four injured

मिट्टी में दबकर एक की मौत, चार घायल

Wed, 23 Mar 2016 02:01 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Clay escaped a death , four injured
माैत
 होली के त्योहार पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गईं पांच युवती मिट्टी खोदते समय ढाय में दब गईं। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गईं। उनका उपचार चल रहा है हालांकि उन चारों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार की तैयारियों के चलते गांवों में कच्चे घरों को मिट्टी से लीपा जाता है। गांव चालाकपुर में भी घरों को मिट्टी से लीपने के लिए गांव की ही साधना पुत्री वृसवीर सिंह, सुमन, लोकेश पुत्री सूरजपाल, लक्ष्मी, पूजा पुत्री जयंती प्रसाद खेतों से पीली मिट्टी लेने गईं थीं। गांव के ही सुखराम सिंह दिल्ली रहते हैंख् इनके खेत में पीली मिट्टी होने के कारण महिलाएं मिट्टी ले आती थीं।
विज्ञापन

यहां पर गहरी सुरंग सी बन गई थी। पांचों बच्चियां इसमें घुसकर मिट्टी खोद रही थीं। साधना ज्यादा अंदर जाकर मिट्टी खोदने लगीं। इसी दौरान अचानक भर भराकर ढाय गिर गई। पांचों बच्चियां उसमें दब गईं। पास में ही भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर दौड़कर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल्दी अपने फावड़ों आदि से खुदाई करते हुए चार बच्चियों को तो सकुशल निकाल लिया। जबकि साधना को निकालने में थोड़ी देर हो गई। करीब 10 मिनट बाद साधना को बाहर निकाला जा सका। सभी को आनन फानन चिकित्सकों के पास ले जाया गया। जहां साधना को मृत घोषित कर दिया। होली के एक दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed