{"_id":"5d5837268ebc3e899441f57a","slug":"clash-between-husband-and-wife-on-ssp-office-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय पर दंपती में मारपीट, पत्नी ने पति की जंजीर-मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी कार्यालय पर दंपती में मारपीट, पत्नी ने पति की जंजीर-मोबाइल छीना
Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने पति का मोबाइल छीना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
एसएसपी कार्यालय के बाहर शनिवार को एक दंपती ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला ने पति का मोबाइल और जंजीर छीन ली। पति ने भी महिला की पिटाई लगा दी। दोनों को महिला थाना पुलिस उठाकर थाने ले गई। पति पत्नी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराने पर आमादा हो गया। हालांकि महिला पुलिस के समझाने पर महिला ने मोबाइल और जंजीर वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी: थाने में घुसकर सिपाही से राइफल छीनने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
वाकये के अनुसार खैर की महिला की चार साल पहले मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण के साथ विवाह हुआ था। विवाद के चलते पति ने महिला को एक साल पहले घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने दहेज उत्पीड़न आदि का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके साथ ही दोनों की तारीखें परिवार परामर्श केंद्र में भी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र में तारीख पर आए। पति को देख महिला गुस्से में आ गई। एसएसपी कार्यालय के बाहर उसने पति से उसका मोबाइल फोन और जंजीर छीन ली।
इधर, पति ने भी महिला को पीट दिया। इस पर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर महिला थाना पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला ने यहां पति के चरित्र को लेकर सवाल उठाया तो पति ने भी महिला पर आरोप लगा दिए।
महिला पुलिस के समझाने पर महिला ने मोबाइल और जंजीर वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा के अनुसार महिला और उसके पति का समझाकर मामला शांत करा दिया है। दोनों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है।