फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City submerged after three hours of torrential rain

Aligarh News: तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
City submerged after three hours of torrential rain
कई दिनों की गर्मी और उमस से बुधवार सुबह राहत मिली लेकिन, बारिश के बाद जलभराव, जाम और गंदगी ने लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा कर दीं। लगातार तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने स्मार्ट सिटी के इंतजामों की पोल खोल दी। पूरा शहर जलमग्न नजर आया। कई इलाके टापू में तब्दील हो गए। निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया। सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। जिससे स्कूल से निकली बसें फंस गई।
विज्ञापन




दोपहर में छुट्टी होने के बाद भी बच्चे देर शाम तक घर पहुंच पाए। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बुधवार को लगभग 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले 19 जुलाई को 71 मिलीमीटर पारी बरसा था। जुलाई में अब तक लगभग 307 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन







बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश तीन घंटे तक होती रही। 1.30 बजे बारिश कुछ धीमी हुई। जो रुक-रुककर दोपहर तीन बजे तक चलती रही। सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। मैदान और पार्क ताल-तलैया बन गए। लोग घरों में कैद हो गए। शहर से लेकर देहात तक सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानी की निकासी के लिए चालू किए गए पंपिंग स्टेशन भी जबाव दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाले-नालियों के चोक होने से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। सड़कों पर पानी हिलोरे मार रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई तक बारिश की संभावना है।










भूखे-प्यासे बच्चे ताकते रहे घर की राह



अधिकतर स्कूली वाहन जलभराव और जाम में फंस गए। स्कूली वाहनों में घंटों बच्चे भूखे-प्यासे बैठे रहे और घर की राह ताकते रहे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद भी बच्चे शाम तक अपने घर पहुंच पाए। इस दौरान बच्चों के परिजन काफी परेशान रहे। अपने बच्चों की खैरियत पूछने के लिए परिजन कभी स्कूल में तो कभी बस ऑपरेटर को फोन मिलाते रहे।










एक साथ सभी स्कूलों की छुट्टी से बढ़ी परेशानी



रामघाट रोड पर सर्वाधिक स्कूल हैं। यहां अस्पताल, सरकारी कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों के कार्यालय भी हैं। कुछ समय पहले तक रामघाट रोड स्थित सभी स्कूलों की छुट्टी एक साथ नहीं होती थी। छुट्टी में 15 से 20 मिनट का अंतराल था लेकिन, वर्तमान में ज्यादातर स्कूलों की छुट्टियां एक ही समय पर हो रही हैं। जिससे जाम की स्थिति विकराल हो रही है। दोपहर के समय पूरा शहर जाम से बिलबिला जाता है। यही तस्वीर बुधवार को बारिश के बाद देखने को मिली। जब पूरे रामघाट रोड पर स्कूली वाहन और बच्चे घर जाने को मजबूर नजर आए।










जलभराव में बंद हुए वाहन



जलभराव के कारण लोगों के वाहन रास्ते में बंद हो गए। इस दौरान लोगों को सड़कों पर वाहन खींचते हुए देखा गया। रामघाट रोड, स्टेशन रोड, खैर रोड आदि स्थानों पर चार पहिया वाहन भी बंद हो गए। जिसके बाद लोग उन्हें साइड में लगाकर चले गए।








घंटों जाम से जूझता रहा शहर, ट्रेनें छूटीं



जलभराव के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। रामघाट रोड का हाल सबसे बुरा था। क्वार्सी से सेंटर प्वाइंट तक आने में लोगों को करीब दो घंटे का समय लग गया। आगरा रोड पर मदार गेट चौराहे से लेकर सासनी गेट तक जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। जाम और जलभराव के कारण कई लोगों की ट्रेनें भी छूट गई। कई यात्री चलती ट्रेन में चढ़े। हरदुआगंज निवासी कसक ने इंदौर बरेली एक्सप्रेस को चलते चलते पकड़ा। वहीं किशन निवासी सारसौल की महाबोधी एक्सप्रेस जाम के कारण छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed