फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City MLA Mukta Raja got angry at Aligarh CMO

Aligarh News: सीएमओ पर भड़कीं शहर विधायक...बोलीं- मुझे विशिष्ट अतिथि क्यों बनाया, यह है मामला

Sun, 24 Aug 2025 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:48 AM IST
सार

आशा सम्मेलन में विधायक मुक्ता राजा को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। मुक्ता राजा ने कहा कि सीएमओ आशा सम्मेलन में मुझे विशिष्ट अतिथि बनाकर अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में जनता और शासन के बीच खुद को निर्दोष बताने की निष्फल कोशिश की है।

विज्ञापन
City MLA Mukta Raja got angry at Aligarh CMO
अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता राजा - फोटो : संवाद

विस्तार

23 अगस्त को फिर अलीगढ़ सीएमओ और शहर विधायक के बीच चली आ रही तनातनी सामने आ गई। सीएमओ ने आशा सम्मेलन में शहर विधायक मुक्ता राजा को विशिष्ट अतिथि बनाते हुए निमंत्रण पत्र उनके पास भेजा। विधायक ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे बिना पूछे उन्हें अतिथि क्यों बनाया। सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं लिहाजा उनके द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में वह नहीं जाएंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर 23 अगस्त को जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विधायक मुक्ता राजा को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। मुक्ता राजा ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सीएमओ आशा सम्मेलन में मुझे विशिष्ट अतिथि बनाकर अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में जनता और शासन के बीच खुद को निर्दोष बताने की निष्फल कोशिश की है। यह विधायक का अपमान है। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। विधायक के विरोध के बाद सीएमओ ने कमिश्नर को विशिष्ट अतिथि बना दिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के बैनर में कई जगह विशिष्ट अतिथि में विधायक का नाम रहा लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इन विधायकों ने खोल रखा है सीएमओ के खिलाफ मोर्चा
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के खिलाफ शहर विधायक मुक्ता राजा के साथ ही कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली के जयवीर सिंह, छर्रा से रवींद्र पाल सिंह, इगलास से राजकुमार सहयोगी, खैर से सुरेंद्र दिलेर और एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने मोर्चा खोल रखा है। शासन तक सीएमओ की शिकायतें की जा चुकी हैं। शहर विधायक मुक्ता राजा 13 अगस्त को सीएमओ की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed