{"_id":"676923d6a9a6051a6c055402","slug":"chitranshi-has-won-two-silver-and-one-bronze-medal-at-the-national-level-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी: 30 साल का सूखा हुआ खत्म, चित्रांशी ने राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत और एक कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजी: 30 साल का सूखा हुआ खत्म, चित्रांशी ने राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत और एक कांस्य पदक
Mon, 23 Dec 2024 02:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:18 PM IST
सार
नई दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की चित्रांशी शर्मा ने 10 एयर पिस्टल में 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
निशानेबाज चित्रांशी शर्मा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
राष्ट्रीय निशानेबाजी में अलीगढ़ की बेटियों ने अपनी चमक बिखेरी है। इसके साथ ही अलीगढ़ जिले में 30 साल का राष्ट्रीय पदक का सूखा खत्म हो गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ की चित्रांशी शर्मा ने 10 एयर पिस्टल में 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स की चित्रांशी ने जिले में 30 साल से राष्ट्रीय स्तर पर पदक न मिलने के सूखे को समाप्त किया। इसके साथ ही चित्रांशी ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में रिनाउंड शॉट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, दो प्वाइंट से निशानेबाज दीया वशिष्ठ (डीएस कॉलेज) पदक जीतने से रह गईं। वह तीन स्पर्धा में रिनाउंड शॉट बनी। 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में शामिल हुईं।
विज्ञापन
शगुन चौधरी, प्रियांशी भारद्वाज, अन्वेशा भारद्वाज ने भी राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। अब ये सभी भारतीय टीम के लिए ट्रायल की तैयारी में जुट गई हैं। विधायक कोल अनिल पाराशर, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज, मजहर उल कमर, मंजू सिंह ने निशानेबाजों और उनके प्रशिक्षक वेद प्रकाश की सराहना की।
विज्ञापन