फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children will communicate with officers

अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे बच्चे

Fri, 20 Nov 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children will communicate with officers
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस 20 नवंबर शुक्रवार को बच्चे और किशोर सीधे अपने जिले के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे। महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम व ब्लाक स्तर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में शक्ति संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की हर माह की अलग-अलग थीम है। नवंबर माह की थीम मानसिक स्वास्थ्य तथा मनो सामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गई है। इसी के तहत शक्ति संवाद का लक्ष्य बच्चों व किशोरों में होने वाले मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में उनमें, उनके परिवार व समुदाय के बीच अधिकारियों के जरिये सीधे संवाद कर जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके अलावा मानसिक समस्याओं तनाव, अवसाद के लक्षणों, उनके व्यवहारिक, शारीरिक व भावनात्मक संकेतों की पहचान की जायेगी। कार्यक्रम में किशोर उम्र के लड़के-लड़कियां, विशेष रूप से जरूरतमंद, दिव्यांग, पहले से मानसिक विकार के शिकार, घरेलू हिंसा, शारीरिक, यौन, भावनात्मक शोषण या उपेक्षा के शिकार या उससे प्रभावित बच्चे, परिवार व समुदाय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि शक्ति संवाद के तहत ग्राम व ब्लाक स्तर के अलावा जनपद स्तर पर भी आइये 20 नवंबर को हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य की परिकल्पना करें पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तर पर शक्ति संवाद का शुभारंभ जिलाधिकारी या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। टीवी व रेडियो पर संदेश भी प्रसारित किया जा सकता है। वयस्क भी जानें बच्चों के अधिकार पर पंचायत स्तर पर भी क्विज व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी वर्षा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हर जिले से एक किशोर व एक किशोरी को चयनित कर जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय स्थित हेल्पलाइन पर बच्चों की समस्याओं को सुनकर उनको परामर्श देने का काम किया जाएगा। फेसबुक पर भी अधिकारियों की अध्यक्षता में लाइव सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिक्षक, ग्राम प्रधान, किशोर, अभिभावक एवं मार्ग दर्शक के रूप में विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा। बाल गृह, आश्रम शाला आदि में बच्चों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। कार्यक्रमों में सामुदायिक बाल व किशोर मानसिक स्वास्थ्य सेवा परियोजना और बाल व किशोर मनोरोग विभाग, निम्हैंस, बेंगलुरु का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed