{"_id":"571e83d14f1c1bae3da91d10","slug":"child-s-murder-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर बच्चे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर बच्चे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
माोनू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नाया में रास्ते में साथियों के साथ खेल रहे बालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव नाया निवासी मुत्यार की छोटी बेटी कमलेश के जुड़वा बच्चे हुए थे। दो बच्चों की एक साथ परवरिश करने में दिक्कत होने पर ग्यारह साल पहले पंद्रह दिन के मोनू को वह अपने साथ ले आए थे। तब से मोनू अपने नाना-नानी के साथ ही रह रहा है। सोमवार की सांय लगभग छह बजे मोनू अपने दूसरे मामा के घर से चाय पीकर अपने साथी लखेंद्र, सनी और गगन के साथ खेलने निकल पड़ा। इस दौरान रास्ते में मोनू के किसी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल राजवीर सिंह, एसएसआइ नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने पास के सोनू पुत्र बृज मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन