फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child's death in a freak electrical pole , jam - Commotion

गंगीरी में विद्युत पोल के करंट से बच्चे की मौत, जाम-हंगामा

Tue, 17 May 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
child's death in a freak electrical pole , jam - Commotion
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
गंगीरी के गांव आलमपुर में एक बच्चे की हाइटेंशन के पोल के सपोर्टिंग तार में करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने आलमपुर-जिरौली रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। घटना की जानकारी करने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए हंगामा किया।   
विज्ञापन

थाना बरला के गांव सुनैहरा निवासी 12 वर्षीय अवकेश कुमार पुत्र मानपाल सिंह अपनी मां भूरी देवी के साथ आठ दिन पहले अपने नाना गांव आलमपुर निवासी नेम सिंह के घर आया हुआ था। नेमसिंह के खेत में होकर जा रही हाईटेंशन की लाइन का पोल लगा हुआ है। जिसमें तीन दिन से पोल में करंट आ रहा था। इसकी शिकायत नेम सिंह ने दो दिन पहले बिजली घर दादों के कर्मचारियों से की थी, बिजली घर के कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। सोमवार की सुबह अवकेश अपनी मौसी के साथ खेत पर चला गया और अवकेश का पैर फिसलने से उसका एक हाथ पोल के सपोर्टिंग तार से लग गया। इससे अवकेश की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आलमपुर-जिरौली रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सांकरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को महिलाओं ने घेरा तो दरोगा ने बड़ी मुश्किल से जान छुड़ाई। उसके बाद पहुंचे नायब तहसीलदार अजीत कुमार को बिजली घर का कर्मचारी समझ महिलाओं ने घेर लिया,  लेकिन पता चलने पर छोड़ दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित कुमार ने ग्रामीणों को समझाते हुए दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का वादा करने पर ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। शव को उठाने दिया। एसआई श्यौदान सिंह यादव ने कहा कि  मृतक अवकेश कुमार के ताऊ सुल्तान सिंह निवासी गांव सुनैहरा थाना बरला ने थाना दादों में दादों बिजली घर के जेई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed