फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister will come to light in October

सढ़ा में एक अक्तूबर को आएंगे मुख्यमंत्री: सांसद

Fri, 24 Aug 2018 01:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 24 Aug 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come to light in October
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सांसद सतीश गौतम के पैतृक गांव सढ़ा में एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सांसद हेमा मालिनी आएंगे। यह जानकारी सांसद ने दी है। 
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने अपने गांव सढ़ा में गुरुवार को निर्माणाधीन स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्कूल पूरी तरह सोलर एनर्जी से संचालित होगा। इसके लिए फंड आ चुका है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि रफायतपुर से सढ़ा के बीच ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण और करबन नदी में उच्च स्तर पर पुल निर्माण का काम दस दिन के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। सढ़ा से कलुआ मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। पाइंदापुर से सढ़ा मार्ग का चौड़ीकरण सांसद निधि से सिंचाई विभाग पूरा कराएगा। भाजपा महानगर के अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि सीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मथुरा सांसद के आगमन पर दो हेलीपैड व दो मंचों का निर्माण कराया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान इगलास एसडीएम शिवकुमार, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, डीएफओ श्रीधर त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व विशाल पंडित, थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, फॉरेस्टर धर्मेंद्र सिंह, एबीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता जेडी पांडेय, एई संदीप गुप्ता, जेई शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed