फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Engineer checked the quality of roads

अलीगढ़ः मुख्य अभियंता ने परखी सड़कों की गुणवत्ता

Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer checked the quality of roads
शासन के आदेश पर चल रहे सड़कों के गड्ढा मुक्ति, विशेष मरम्मत व नवीनीकरण के कार्यों की जांच शुरू हो गई है। शासन के आदेश पर आए मुख्य अभियंता बरेली मुस्तेहसिन ने जिले में पीएसी के बैरक, आईटीआई भवन एवं 12 प्रमुख सड़कों की जांच की। इनसे संबंधित अभिलेख भी देखे। सोमवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

शासन ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे गड्ढा मुक्त, विशेष मरम्मत व सड़कों के नवीनीकरण काम की गुणवत्ता की परख के लिए 20 अक्तूबर को आदेश किए। इसके लिए हर जिले में एक जांच अधिकारी नामित किया गया। अलीगढ़ के लिए नामित जांच अधिकारी व लोक निर्माण विभाग बरेली के मुख्य अभियंता मुस्तेहसिन पिछले दिनों अलीगढ़ आए। उन्होंने यहां पीएसी 45वीं वाहिनी में बन रहे 200 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक, पीएसी 38वीं वाहिनी में निर्माणाधीन बैरक खैर में आईटीआई भवन के साथ 12 प्रमुख सड़कों की मौके पर जाकर जांच की। अभिलेख भी देखे। इसके बाद लखनऊ लौट गए। लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी एवं एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि जांच अधिकारी एक नवंबर सोमवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों की हुई जांच
-काका बेगपुर मार्ग से गुलरिया मार्ग
-सांकरा-कंचनपुर से नगला बगिया संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत
-लोधा जिरौली डोर से हरनोट मार्ग
-अलीगढ़-राया मथुरा मार्ग से छहारी मार्ग विशेष मरम्मत
-अलीगढ़ राया मथुरा मार्ग के किमी संख्या नौ से हस्तपुर तक
-आगरा रोड से बढौली फतेह खां मार्ग
-नानऊ दादों मार्ग के किमी संख्या 20 से सिकरना खुर्द मार्ग मरम्मत
-सासनी अकराबाद मार्ग से केलनपुर मार्ग
-सीटीके से पिलोना मार्ग का मरम्मत कार्य
-गिरधरपुर संपर्क मार्ग
-बांकानेर से नायल संपर्क मार्ग
-पीटीए से धर्मवीर मल्हो का नगला मार्ग
-पीडब्ल्यूडी की विश्व बैंक शाखा के भवनों की भी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed