{"_id":"61209c2c37afc35a2c269dd3","slug":"chaotic-elements-broke-idols-installed-in-two-temples-youth-actions-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अराजक तत्वों ने मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को तोड़ा, खड़ी कार क्षतिग्रस्त, वारदात सीसीटीवी में कैद, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अराजक तत्वों ने मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को तोड़ा, खड़ी कार क्षतिग्रस्त, वारदात सीसीटीवी में कैद, लोगों में आक्रोश
Sat, 21 Aug 2021 11:54 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:54 AM IST
सार
माता मंदिर, काली देवी व शनि देव मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर में तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश पनप उठा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व आलाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में त्योहार से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। अराजक तत्वों ने दो मंदिरों में स्थापित मूर्तियों को तोड़ दिया। मंदिरों की मूर्तियां तोड़ते हुए युवक की पूरी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन
माता मंदिर, काली देवी व शनि देव मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर में तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश पनप उठा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व आलाधिकारी पहुंचे। थाना गांधी पार्क के शिशियापाड़ा व शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना है।
विज्ञापन
शहर के गांधीपार्क व कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर शीशियापाड़ा के पास मंदिरों में मूर्तियों के साथ आसपास खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त की गई हैं। इसे लेकर सुबह हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इसे किसी शराबी तत्व की हरकत माना है।
विज्ञापन
मामले में सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात शराबी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, प्रयास है कि जल्द ही कोई सफलता मिले। वहीं जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए मंदिर में खंडित की गईं मूर्तियों को भी पुर्नस्थापित किया जा रहा है।