फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaos will be taken in covid hospitals

कोविड अस्पतालों में अव्यवस्था तो होगी कार्रवाई

Wed, 12 May 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chaos will be taken in covid hospitals
निजी व सरकारी कोविड अस्पतालों मेें व्यवस्था के सुधार का जिम्मा एडीएम न्यायिक राकेश पटेल को मिला है। डीएम ने मंगलवार को उनको यह प्रभार सौंपते हुए अच्छे परिणाम की उम्मीद की। निर्देश दिए कि लापरवाही मिलने पर सीधे तौर पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से 24 घंटे में सभी कोविड अस्पतालों के न जुड़ने की दशा में इन पर तैनात किए गए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को नोटस जारी करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में सरकारी व निजी अस्पतालों का पर्यवेक्षण एडीएम न्यायिक को सौंपा। साथ ही दीनदयाल अस्पताल की अव्यवस्थाओं के चलते कोविड प्रभारी डॉ. बालकिशन व डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय को हटाया दिया गया। डीएम ने इनके स्थान पर अन्य चिकित्सकों की तैनाती के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में दवा वितरण को लेकर एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने डीएम को बताया कि जिले में 4139 दवा किट वितरण की गई हैं, जिसमें डीएम अलीगढ़ ने नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर दवा का वितरण किया जाए। इस कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed