{"_id":"641ca4d1af8923370101da74","slug":"chance-of-drizzle-and-hail-aligarh-news-c-2-1-74913-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बूंदाबांदी एवं ओलावृष्टि की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बूंदाबांदी एवं ओलावृष्टि की आशंका
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से मौसम रंग दिखा रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और कभी बादल किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी एवं ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 कम रहा। मौसम विभाग ने 26 मार्च तक हल्के मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। संवाद