फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE 2025 Aligarh Class 10, 12 Topper List

CBSE: 10वीं में जकरिया मोहम्मद, 12वीं में चेतन्या श्रीवास रहीं जिला टॉपर, यहां देखिए अलीगढ़ की टॉपर लिस्ट

Wed, 14 May 2025 03:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 03:56 AM IST
सार

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे में बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। बेटियों पर खूब अंक-वर्षा हुई। 10वीं में 25 में 14 बेटियों ने टॉप-टेन में जगह बनाई है

विज्ञापन
CBSE 2025  Aligarh Class 10, 12 Topper List
अलीगढ़ कक्षा 10 टॉपर जकरिया मोहम्मद व कक्षा 12 टॉपर चेतन्या श्रीवास - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं में डीपीएस सिविल लाइंस के जकरिया मोहम्मद 98.8 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। 12वीं में डीपीएस की चैतन्या श्रीवास 98.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


बेटियों पर अंक-वर्षा
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे में बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। बेटियों पर खूब अंक-वर्षा हुई। 10वीं में 25 में 14 बेटियों ने टॉप-टेन में जगह बनाई है। टॉप-थ्री में ओएलएफ की इफरा रिजवी व महिका माहेश्वरी 98.2-98.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, ओएलएफ की अनुष्का सिंह 98.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में 17 में 11 बेटियों ने टॉप-टेन में जगह बनाई है। 12वीं में डीपीएस की चैतन्या श्रीवास जिले में पहले स्थान पर रहीं। डीपीएस सिविल लाइंस की सांची अरोरा दूसरे, श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी की ईशा, इसी स्कूल की अंजलि और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल खैर वेदिका चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। वर्ष 2024 में 10वीं में टॉप-टेन की सूची में 37 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। इनमें 21 बेटियां शामिल थीं। 12वीं में टॉप-टेन सूची में 25 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। इसमें भी बेटियों का जलवा कायम था। 25 में से 17 के नाम बेटियों के थे।
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में मेधा
सीबीएसई के नतीजे में भी शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में मेधा नजर आई। ग्रामीण अंचल में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों में 10वीं के टॉप टेन में एक छात्रा ने जगह बनाई, जबकि 12वीं में आठ मेधा चमकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 वीं में टॉप-टेन की सूची

विद्यार्थी अंक फीसदी स्कूल
1 जकरिया मोहम्मद 494 98.8 डीपीएस सिविल लाइंस
2 इफरा रिजवी 493 98.6 ओएलफ
2 महिका माहेश्वरी 493 98.6 ओएलएफ
3 अनुष्का सिंह 492 98.4 ओएलएफ
4 विदिशा अग्रवाल 491 98.2 ओएलएफ
5 उत्प्रेक्षा चौहान 491 98.2 ओएलएफ
5 उत्कर्ष भारद्वाज 491 98.2 विजडम पब्लिक अलीगढ़
6 चारु चौधरी 490 98 बाबूजी कॉन्वेंट स्कूल जट्टारी
6 सौम्या चौहान 490 98 ओएलएफ
7 नैतिक जिंदल 489 97.8 ओएलएफ
7 उज्जवल भारद्वाज 489 97.8 डीपीएस अलीगढ़
7 श्रवण मलिक 489 97.8 संत फिदेलिस स्कूल
7 अंश सिंघल 489 97.8 संत फिदेलिस स्कूल
7 रिद्धि गुप्ता 488 97.6 ओएलएफ
7 देवांशी वार्ष्णेय 97.6 संत फिदेलिस स्कूल
7 विदुषी सिंह 488 97.6 ओएलएफ
8 शौर्य शंकर 487 97.4 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
8 कनिष्का सिंह 487 97.4 डीएस बाल मंदिर
8 याशिका वार्ष्णेय 487 97.4 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
8 सुयश सिंह 487 97.4 ओएलएफ
9 अभिमन्यु सिंह 486.5 97.3 डीपीएस अलीगढ़
10 मान्या बंसल 486 97.2 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
10 केशव माहेश्वरी 486 97.2 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
10 सारांश भारद्वाज 486 97.2 ओएलएफ
10 निर्माती वार्ष्णेय 486 97.2 ओएलएफ
नोट : 500 अंक (पांच विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंक)

12वीं के टॉप-टेन की सूची

विद्यार्थी अंक फीसदी स्कूल
1 चैतन्या श्रीवास 98.6 डीपीएस अलीगढ़
2 लोकेश श्यौरान 491 98.2 श्रीजी स्कूल जट्टारी
2 सांची अरोरा 491 98.2 डीपीएस सिविल लाइंस
3 ईशा 490 98 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी
3 अंजली 490 98 बाबूजी कॉन्वेंट स्कूल जट्टारी
3 वेदिका चौधरी 490 98 दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल खैर
4 सक्षम जैन 97.6 डीपीएस अलीगढ़
5 देव चौधरी 486 97.2 श्रीजी स्कूल जट्टारी
6 अपूर्वा राघव 485 97 संत फिदेलिस स्कूल
6 अनुष्का सिंह 485 97 रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
7 विधि वर्मा 484 96.8 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
7 मानवी 484 96.8 बाबूजी कॉन्वेंट स्कूल
7 नैना अग्रवाल 484 96.8 कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
8 मानसी 484 96.8 बाबूजी कॉन्वेंट स्कूल जट्टारी
8 कमलदीप सिंह 483 96.6 शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
9 यश गर्ग 482 96.4 डीपीएस वर्ल्ड स्कूल खैर
10 सूर्यांश पटेल 481 96.2 जीडी पब्लिक स्कूल खैर
नोट : 500 अंक (पांच विषयों के सर्वश्रेष्ठ अंक)।

परिणाम अच्छा नहीं आया है : को-आर्डिनेटर

सीबीएसई के सिटी को-आर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आया है। विज्ञान, गणित के परिणाम का प्रतिशत नीचे गिरा है। नोएडा रीजन में 81.29 फीसदी परीक्षा परिणाम आया है, जो पिछले साल के मुकाबले अच्छा नहीं है।

ये रहे पिछले दो साल के टॉपर
वर्ष 2024 में 10वीं में संत फिदेलिस स्कूल की छात्रा नैया जैन ने 98.80 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया था। 12वीं में डीपीएस आगरा रोड के छात्र लक्ष्य भारद्वाज ने 99.2 फीसदी अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया था। वर्ष 2023 में 10वीं में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता सिंह 99.2 अंक के साथ जिले में अव्वल रही थीं। वर्ष 2023 में 12वीं डीपीएस की छात्रा दिव्या सिंह ने 98.8 अंक के साथ जिला टॉप किया था।

किसान के बेटे ने 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान
किसान के बेटे ने 12वीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 98.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले लोकेश श्योरान का सपना आईएएस बनने का है। वह सिविल सेवा की तैयारी करेंगे। जट्टारी कस्बे के रहने वाले सत्यपाल सिंह पेशे से किसान है। करीब 20 बीघा में खेती करते हैं। माता कविता देवी गृहिणी हैं। श्री जी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही वह घर पर आठ से 10 घंटे की पढ़ाई करता था। लोकेश ने कहा कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस बनना चाहते हैं। खुद के साथ भाई शिवम को भी पढ़ाने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इस कामयाबी के पीछे माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय दिया। 

मां ने मेहनत-मजदूरी करके पढ़ाया...बेटे ने स्थान बनाया
बचपन में ही पिता का साया छिन जाने के बाद विराज यादव ने बिना किसी ट्यूशन के पढ़ाई कर सीबीएसई की 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 72 फीसदी अंकों के साथ सफलता पाई है। मंगलवार को जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो विराज यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसका सपना डाॅक्टर बनने का है। शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विराज यादव मूल रूप से दादों के रहने वाले हैं। पिता विनीत यादव दादों में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे। विनीत यादव वर्ष 2010 में असाध्य बीमारी से पीड़ित हो गए। इलाज में सब कुछ गंवाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। पिता के देहांत के बाद मां नीलम देवी ने मेहनत मजदूरी कर बड़े बेटे शरद यादव को पढ़ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में भेजा।

विराज का शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में दाखिला कराया, लेकिन फीस देने में दिक्कतें होने लगीं। इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल को हुई तो उन्होंने विराज की प्रतिभा को देखते हुए न केवल उसकी पढ़ाई पूरी कराने में मदद की, बल्कि पूरी फीस माफ कर दी। वर्तमान में वह शहर के ही रामघाट रोड स्थित हनुमंत विहार काॅलोनी, पीएसी के पास में रह रहे हैं।

पापा की तरह बनेंगे इंजीनियर : जकरिया

10वीं में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले डीपीएस सिविल लाइंस के छात्र जकरिया मोहम्मद सालिक ने बताया कि पापा की तरह इंजीनियर बनेंगे। शहर के सर सैयद नगर निवासी इंजीनियर प्रो. सालिक जैनुद्दीन और तराना के बेटे जकरिया ने बताया कि उन्हें जिला में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इतने नंबर आने का पूरा भरोसा था। यूं तो पढ़ाई का कोई शेड्यूल नहीं बनाते थे, लेकिन जब पढ़ने बैठते थे तो 10-11 घंटे पढ़ाई जरूर करते थे। केवल रटकर नहीं, बल्कि समझकर पढ़ाई की थी।

डॉक्टर बनना चाहूंगी : अनुष्का
10वीं में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वालीं ओएलएफ की अनुष्का ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दीदी और भैया डाॅक्टर हैं, जिन्हें देखकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। नीट की तैयारी चल रही है। एक भैया आईएएस भी हैं। पहले डॉक्टर बन जाएं, फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

नीट की तैयारी कर रही हैं महिका
10वीं में जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वालीं ओएलएफ की महिका माहेश्वरी ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। एडीए कॉलोनी के वैष्णो अपार्टमेंट में रहने वाले विनीत माहेश्वरी और रति माहेश्वरी की बेटी महिका ने बताया वह फिलहाल नीट की तैयारी कर रही हैं। भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed