फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered in case of firing, accused arrested

अलीगढ़ : रंगबाजी व फायरिंग प्रकरण में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case of  firing, accused arrested
महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक बार में सोमवार देर रात हुई रंगबाजी व फायरिंग प्रकरण में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, गोली लगने से घायल हुए युवक की हालत में सुधार होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज से घर भेज दिया गया है ।
विज्ञापन

सासनीगेट इलाके के महेंद्र नगर निवासी नितिन ठाकुर का सोमवार को जन्मदिन था। नितिन पार्टी करने के लिए अपने दोस्तों के साथ आगरा रोड स्थित एक बार में गया था। यहां दोस्त आकाश ने जयगंज के सचिन यादव को वेटर समझकर बुला लिया और आर्डर करने लगा। इसी बात पर सचिन आक्रोशित हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जैसे-तैसे बार के स्टाफ ने मामला शांत कराया। मगर, इसी दौरान सचिन ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बार स्टाफ ने भी मामले को रफा-दफा कर दिया। करीब 20 मिनट बाद सभी दोस्त बार से बाहर निकल आए। सचिन भी बाहर आ गया। यहां उसने अपने दोस्त लकी तिवारी को भी बुला लिया। विवाद में गोली चला दी जो नितिन के दोस्त मनिया निवासी महेंद्र नगर, सासनी गेट के हाथ में लगी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नितिन पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन यादव व लकी तिवारी निवासी जयगंज, सासनीगेट को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

नगला कलार में ढाबे पर पथराव, तीन घायल
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार स्थित एक ढाबे पर हुए विवाद में अराजक तत्वों ने पथराव कर कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
ढाबा संचालक प्रियेंद्र प्रताप सिंह निवासी खैर बाईपास रोड का आरोप है कि सोमवार को उनके ढाबे पर आधा दर्जन अराजक तत्व लूटपाट के इरादे से पहुंचे थे। ढाबे पर बैठे कपिल से मोबाइल फोन छीन लिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही पथराव कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष कठेरिया ने बताया कि ढाबे पर एक पक्ष खाना खा रहा था। तभी वहां से कुछ लोग बुलेट बाइक लेकर पहुंचे। बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed