{"_id":"67683df37b0d226ac00f489b","slug":"case-of-mitchell-marsh-putting-his-foot-on-world-cup-trophy-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mitchell Marsh: विश्वकप ट्रॉफी पर मिशेल मार्श के पैर रखने का मामला, अलीगढ़ में सुनवाई 3 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mitchell Marsh: विश्वकप ट्रॉफी पर मिशेल मार्श के पैर रखने का मामला, अलीगढ़ में सुनवाई 3 जनवरी को
Sun, 22 Dec 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:57 PM IST
सार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव ने न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर विश्वकप जीतने के बाद की एक तस्वीर देखी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श विश्वकप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए थे। जिससे देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
मिशेल मार्श
- फोटो : IPL
विस्तार
क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श द्वारा ट्रॉफी पर पैर रखने के फोटो वायरल होने के मामले में एसीजेएम तृतीय के न्यायालय ने थाना देहलीगेट पुलिस से तीन जनवरी 2025 तक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
मामले में भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव ने न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। केशव देव के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया पर विश्वकप जीतने के बाद की एक तस्वीर देखी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श विश्वकप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए थे। जिससे देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
केशवदेव की याचिका को लेकर एसीजेएम न्यायालय ने कहा है कि कोई आदेश पारित करने से पहले आरोपों की सत्यता के संबंध में थाना देहलीगेट पुलिस से प्रारंभिक जांच कराया जाना न्याय संगत है। न्यायालय ने जांच आख्या तीन जनवरी 2025 को तलब की है।
विज्ञापन
