{"_id":"66a56367b3cddcf6f607b137","slug":"case-filed-on-the-death-of-kanwaria-khar-news-c-2-1-ali1010-444580-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांवड़िया की मौत पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांवड़िया की मौत पर मुकदमा दर्ज
Sun, 28 Jul 2024 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
22 जुलाई को गांव नारायणपुर के समीप टैंकर की टक्कर लगने से घायल कांवड़िया की मौत पर मृतक के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कीलपुर निवासी सोनू व पंकज पुत्रगण अशोक कुमार डाक कांवड़ लाने गंगा घाट अनूपशहर गए थे। वहां से लौटते समय 22 जुलाई की रात करीब ढाई बजे नारायणपुर गांव के समीप टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे दोनों घायल हो गए थे।
साथ मौजूद प्रदीप व धर्मेंद्र किसी तरह दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। सोनू की हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां 23 जुलाई की रात सोनू ने दम तोड़ दिया था।