फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Carl Gustaf M4: Sweden company Saab will make Carl Gustaf M-4 weapons

Carl Gustaf M4 : स्वीडन की कंपनी साब बनाएगी कार्ल गुस्ताफ एम -4 हथियार, बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत

Fri, 16 Dec 2022 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 12:31 AM IST
सार

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वीडन का दौरा किया और कंपनी को यूपी इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया। 

विज्ञापन
Carl Gustaf M4: Sweden company Saab will make Carl Gustaf M-4 weapons
Carl Gustaf M4

विस्तार

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में मेक इन इंडिया के तहत एयरक्राफ्ट बनाने वाली स्वीडन की कंपनी साबा, कार्ल गुस्ताफ एम-4 हथियार बनाने पर विचार कर रही है। स्वीडिश कंपनी 1000 करोड़ रुपये का निवेश भी कर रही है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वीडन का दौरा किया और कंपनी को यूपी इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया। 

विज्ञापन


कार्ल गुस्ताफ खतरनाक आधुनिक हथियार प्रणाली है जिसके भारतीय सेना में शामिल होने से ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। इस हथियार का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनिया के 15 देशों की आर्मी इसका इस्तेमाल करती है। ब्रिटिश आर्मी इसको चार्जी जी कहती है, जबकि कनेडियन आर्मी इसे कार्ल जी कहकर बुलाती है। ऑस्ट्रेलियन आर्मी इसको चार्ली गुट्स ऐच कहती है। अमेरिकी सेना इसे कार्ल गुस्ताफ कहती है। 
विज्ञापन


कार्ल गुस्ताफ एक रॉकेट लॉंचर और रिक्वाइलेस राइफल है। ये काफी हल्का होने के साथ ही बेहद घातक भी है। इसे दुर्गम जगहों पर भी आसानी से उठाया जा सकता है। कार्ल गुस्ताफ एम-4 एंटी टैंक और एंटी बंकर वेपन सिस्टम है। इसकी रेंज 1500 मीटर और क्षमता 84 एमएम है। लंबाई में एक मीटर से भी छोटा है। कार्ल गुस्ताफ जैसा हथियार भारतीय सेना के पास भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed