{"_id":"68fa90e03b8e9ce34505cdbc","slug":"car-falls-into-ditch-couple-injured-aligarh-news-c-62-1-sali1024-103827-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में गड्ढे में गिरी कार, दंपती को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में गड्ढे में गिरी कार, दंपती को आईं मामूली चोटें
Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
सार
लोगों ने दंपती को गाड़ी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुंच गई। बाद में हाइड्रा मंगाकर गड्ढे से बोलेरो को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
सादाबाद जलेसर मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में खड्ढे गिरी बोलेरो
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास परसौरा रजबहे के पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई। कार सवार दंपती को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
गांव नगला विशी निवासी पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह के पुत्र अनुज अपनी पत्नी वंदना के साथ बोलेरो गाड़ी से अपनी सुसराल मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव बरौला जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी परसौरा रजबहे के लिंक मार्ग से सादाबाद-जलेसर मार्ग पर चढ़ी, उसी समय सामने एक बाइक आ गई। इसको बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क के किनारे बने गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दंपती को गाड़ी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुंच गई। बाद में हाइड्रा मंगाकर गड्ढे से बोलेरो को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन