फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car driver killed three robbers arrested

चालक की हत्या कर गाड़ी लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 थाना क्वार्सी क्षेत्र में चालक की हत्या कर जाइलो लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जाइलो मालिक व चालक विष्णु पुत्र सत्यवीर निवासी रामस्नेही नगर, निकट आरपीएफ की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी फरार है। बदमाशों के पास से लूटी गई जाइलो बरामद कर ली गई है। साथ ही कत्ल में इस्तेमाल किया गया पेचकस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

इस जाइलो को खैर के रहने वाले अपने ही साथी गुरजीत की दुर्घटना करके हत्या करने वाले थे। गुरजीत के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिंश चली आ रही है जो कभी कहासुनी को लेकर और रंगबाजी में शुरू हुई थी। खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्वत, सीओ राजीव कुमार ने बताया कि थाना क्वार्सी के रामसनेही नगर निवासी विष्णु जाइलो कार स्वयं चलाता था। 3 जुलाई को तीन लोग भाडे़ पर मथुरा के लिए बुक करा कर ले गए। गाड़ी विष्णु ही चला रहा था। देर शाम के बाद विष्णु का मोबाइल बंद आने लगा। अगले ही दिन उसका शव इगलास के मोहकम पुर क्षेत्र में पड़ा मिला। इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। एसपी सिटी के निर्देशन में थाना क्वार्सी, टीएसजी और सर्विलांस की टीम ने क्वार्सी चौराहे से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अतुल पुत्र संजय, गली नंबर-1, 38 पीएसी के सामने, थाना क्वार्सी, अजय पुत्र धर्मवीर, निवासी देवसैनी, थाना क्वार्सी, रोहताश पुत्र रमेश चंद्र, निवासी देवसैनी, थाना क्वार्सी। भागने वाला अभियुक्त में कल्याण पुत्र स्वर्गीय भगवती, निवासी देवसैनी, थाना क्वार्सी है।
लूट के बाद शोर मचाया था, तो कर दी हत्या
आरोपी अतुल ने बताया कि उसके भाई की खैर के निवासी गुरजीत से रंजिश थी। लूट के वाहन से एक्सीडेंट कर गुरजीत की हत्या की साजिश रची गई थी। लेकिन जाइलो लूटने के बाद शोर मचाने पर विष्णु की हत्या करनी पड़ी। बदमाश गुरजीत की हत्या करते, इससे पहले ही पुलिस के चंगुल में फंस गए।  

इस पुलिस टीम ने किया खुलासा
थाना प्रभारी क्वार्सी विनोद कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर अयूब खान, सिपाही रविंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, रोहित कुमार, सब इंस्पेक्टर सर्विलांस छोटेलाल, एएसआई राकेश यादव, टीएसजी, सिपाही सुभाष, सुखवीर, एमपी सिंह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed