फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car collides with pickup loader due to sudden braking

Aligarh News: पिकअप लोडर में अचानक ब्रेक लगाने से भिड़ी कार, पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल

Sun, 18 Feb 2024 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद में गांव ककरारा निवासी मनोज कुमार सुबह अपनी पत्नी श्रुति व बेटा के साथ कार में गांव से किसी रिश्तेदार के घर अलीगढ़ स्थित प्रेम नगर कालोनी जा रहे थे। सवारी बैठाने के चक्कर में पिकअप लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिए। जिससे पीछे चल रही कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई।  हादसे में कार में सवार दंपत्ति व मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Car collides with pickup loader due to sudden braking
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सिकंद्राराऊ-अकराबाद बॉर्डर पर 18 फरवरी को एक पिकअप लोडर से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार दंपत्ति के साथ उनका एक मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पीआरर्वी कर्मियों ने घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए अलीगढ़ के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव ककरारा निवासी मनोज कुमार पुत्र किशन यादव सुबह अपनी पत्नी श्रुति व बेटा के साथ कार में गांव से किसी रिश्तेदार के घर अलीगढ़ स्थित प्रेम नगर कालोनी जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे जैसे ही उनकी कार थाना अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड के निकट गांव दुवागढ के पास पहुंची, तभी सामने चल रही पिकअप गाड़ी के चालक ने सवारी बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा लिए। जिससे पीछे चल रही कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दंपत्ति व मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही तमाम राहगीर व स्थानीय लोगों ने मौके पर कार में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। हादसे की सूचना पर पीआरर्वी 724 के कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed