{"_id":"5ff4ccda8ebc3e316866fdea","slug":"candle-march-city-office-news-ali252952188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को रोकते पुलिस कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
गाजियाबाद के मुरादनगर में शमशान घाट पर हुए हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को युवक कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस और प्रशासन से जमकर नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने हादसे के लिए प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउररहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई तो मौके पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह पहुंचे। कांग्रेसियों और एसीएम के बीच बातचीत के बाद तय हुआ कि घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
मार्च के बाद कांग्रेसियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें राज्यपाल से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, डीएम, सीडीओ और भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष विकास तेवतिया पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजीव गुप्ता लीडर, रूपेश पाठक, रंजन राना, राजा भैया, इसाक ठाकुर, सौरभ राणा, अमित कुमार, मोहम्मद नासिर, फैजान खान, डालचंद, जावेद अब्बासी, इकबाल, जैद मोहम्मदी, जमील, सूरत सिंह आदि मौजूद थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने भी गाजियाबाद हादसे के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।