{"_id":"65108bb22543a864180f2e95","slug":"camps-to-deposit-property-tax-will-be-held-from-25th-to-30th-september-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति कर: टैक्स जमा करने को 25 से 30 सितंबर तक लगेंगे शिविर, 15 अक्तूबर तक 20 फीसदी का मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति कर: टैक्स जमा करने को 25 से 30 सितंबर तक लगेंगे शिविर, 15 अक्तूबर तक 20 फीसदी का मिलेगी छूट
Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
सार
भवन स्वामी संपत्ति कर (गृहकर, जलकर व ड्रेनेजकर ) जमा करके (चालू वित्तीय वर्ष-2023-24 ) में 15 अक्तूबर 2023 तक 20 फीसदी का छूट का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
नगर निगम संपत्ति कर वसूली को दिन-रात बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नगर निगम के सभी 4 जोन में नगर निगम संपत्ति कर जमा करने के शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जोन-1 मे 25 सितंबर को नैयर पैलेस आमिर निशा, 26 सितंबर को छम्मन हलवाई की दुकान भमोला, 27 सितंबर को नगला मल्लाह व्हाइट हाउस, 29 सितंबर को मदरसा फैजान मुस्तफा जोहराबाग, 30 सितंबर को निरंकारी भवन मधुपुरा रेलवे रोड में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
जोन-2 में 25 सितंबर को ब्रज धाम महेंद्र नगर, 26 सितंबर को नगर निगम कार्यालय मीनाक्षी पुल, 27 सितंबर को शकुंलता पैलेस, 29 सितंबर को मयंक चौधरी, 30 सितंबर को शिव मंदिर टीकाराम कॉलोनी में शिविर लगेगा। जोन-3 मे 25 सितंबर को तुर्कमान गेट पुलिस चौकी, 26 सितंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सराय मानसिंह, 27 सितंबर को एसएन पब्लिक स्कूल कृष्ण टोला, 29 सितंबर को डबल टंकी एडीए शांति निकेतन, 30 सितंबर को नंदन वाटिका खैर रोड में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
जोन-4 में 25 सितंबर को कृष्णा वाटिका नगला मौलवी कामाख्या मंदिर, 26 सितंबर को पूर्णागिरी मंदिर आईटीआई रोड, 27 सितंबर को केके आईटीआई गूलर रोड, 29 सितंबर को सराय दुबे पुल के नीचे चौधरी मार्केट के सामने, 30 सितंबर को होली चौक रघुवीरपुरी में शिविर लगेगा। उन्होंने कहा कि भवन स्वामी संपत्ति कर (गृहकर, जलकर व ड्रेनेजकर ) जमा करके (चालू वित्तीय वर्ष-2023-24 ) में 15 अक्तूबर 2023 तक 20 फीसदी का छूट का लाभ उठाएं।