फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   By risking constable saved the passenger from going under the train

Aligarh News: चलती गाड़ी से गिरी महिला, जान जोखिम में डाल कर आरक्षी ने यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया

Thu, 09 Feb 2023 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर ठहराव का समय कम होने और महिला यात्री के पास सामान अधिक होने के कारण, उसे उतरने मे देरी हो गयी तथा ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला यात्री गिर गई और लुढकते हुये ट्रेन के नीचे जाने लगी।

विज्ञापन
By risking constable saved the passenger from going under the train
आरक्षी महिला यात्री को पानी पिलाती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की बरला निवासी महिला यात्री सीमा (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 45 वर्ष महानन्दा एक्सप्रेस में यात्रा कर अपने मायके पंजाब से अलीगढ़ आई थी। महिला के साथ दो छोटी बच्चियों व कुछ बोरियों में सामान था। महिला अलीगढ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न0 3, 4 पर उतर रही थी।

विज्ञापन


ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर ठहराव का समय कम होने और महिला यात्री के पास सामान अधिक होने के कारण, उसे उतरने मे देरी हो गयी तथा ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला यात्री गिर गई और लुढकते हुये ट्रेन के नीचे जाने लगी।
विज्ञापन


तभी प्लेटफार्म डियूटी पर तैनात महिला आरक्षी शकुन्तला ने अपनी जान की परवाह किये बिना सूझबूझ व अदम्य साहस का परिचय दिया। आरक्षी ने महिला यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से रोकते हुए उसका हाथ पकडकर खींच लिया । चलती ट्रेन से गिरने के कारण महिला यात्री को हल्की चोट आयी हैं, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद चाय व बिस्किट खिलाते हुए सांत्वना दी गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के आने पर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा मो0 मुश्ताक ने कहा कि महिला आरक्षी शकुन्तला द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए  प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed