{"_id":"601314cd8ebc3e32d3444928","slug":"businessman-is-real-nationalist-they-left-trade-with-china-city-office-news-ali254875124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने व्यापारी को बताया सबसे बड़ा देशभक्त, कहा- देश की खातिर एक झटके में छोड़ दिया चीन से व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने व्यापारी को बताया सबसे बड़ा देशभक्त, कहा- देश की खातिर एक झटके में छोड़ दिया चीन से व्यापार
Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
बेगम बाग स्थित गाँधी शिशु शिक्षा निकेतन में पत्रकारो से वार्ता करते आरएसएस के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) कृपा शंकर सिंह ने कहा कि व्यापारी से बड़ा देशभक्त कौन है। एक झटके में चीन के साथ व्यापार छोड़ दिया। चीन से तनाव के बाद व्यापारियों ने बड़ा त्याग किया है।
संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सिंह बृहस्पतिवार को बेगमबाग स्थित गांधी शिशु शिक्षा निकेतन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में सभी समाज का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सारे कूपन खत्म हो गए। करीब 70 प्रतिशत घरों तक कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों में आंकड़ा अलग-अलग है। मजदूर एवं भिखारी भी उत्साह से अंशदान कर रहे हैं। बसपा, कांग्रेस से लेकर दूसरे धर्म के लोग भी राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोल कर सहयोग कर रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समर्पण अभियान को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
अंतिम तीन दिन सभी कार्यकर्ता उत्साह से लगेंगे और लक्ष्य को हासिल करेंगे। कृपा शंकर सिंह ने कहा कि राममंदिर सिर्फ एक मंदिर निर्माण का नहीं बल्कि गौरव का विषय है। इससे दुनिया में देश का मस्तक ऊंचा होगा। यह राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। करीब 70 प्रतिशत घरों तक कार्यकर्ता पहुंचे हैं।