{"_id":"6635546c4adb8e02ff078764","slug":"businessman-assaulted-beard-and-beard-cut-case-registered-aligarh-news-c-56-1-sknl1012-114561-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: व्यापारी के साथ मारपीट कर काटी दाढ़ी व चुटिया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: व्यापारी के साथ मारपीट कर काटी दाढ़ी व चुटिया, मुकदमा दर्ज
Sat, 04 May 2024 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:47 AM IST
सार
कोतवाली सदर क्षेत्र के गुड़िहाई बाजार दाऊजी मंदिर निवासी कृष्णा यादव 28 अप्रैल की रात अपने भाई के घर गांव जोगिया जा रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर बाइक पर सवार कुछ युवक आए और उनके साथ गली-गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी दाढ़ी और चुटिया काट ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट में शहर के एक व्यापारी द्वारा आगरा की एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट कर दाढ़ी व चुटिया काटे जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना पांच दिन पूर्व की बताई जाती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के गुड़िहाई बाजार दाऊजी मंदिर निवासी कृष्णा यादव पुत्र जगदीश प्रसाद ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 28 अप्रैल की रात वह अपने भाई के घर गांव जोगिया जा रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर बाइक पर सवार कुछ युवक आए और उनके साथ गली-गलौज और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी दाढ़ी और चुटिया काट ली। रिपोर्ट में अक्षय चंटेले निवासी तेज नगर, मेहतबा सिंह कमला नगर, सलीम निवासी और एक अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन