फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnath

Ravan Dahan: कड़ी सुरक्षा के बीच रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का आज होगा दहन

Sat, 12 Oct 2024 03:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

पुतला दहन से पूर्व राम-रावण में घमासान होगा। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां व बैंडबाजे शामिल रहेंगे। काली जी की भव्य शोभायात्रा सबके आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रहेगी। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस -प्रशासनिक अधिकारी, सासंद, विधायक, मेयर आदि समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnath
रावण के मुकट तैयार करता कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत 12 अक्टूबर को दशहरा पर रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले के दहन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां कर ली गईं हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नुमाइश मैदान में बैरिकेडिंग की गई है। पूरे आयोजन की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


नगर निगम एवं प्रशासन के अलावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। शुक्रवार देर रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नुमाइश मैदान में पिछले एक माह से दशानन यानी रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रावण के पुतले के दहन के दौरान इस बार तरह-तरह की आवाज निकलेगी। रावण का पुतला हंसेगा, गरजेगा और गर्दन भी चारों ओर घूमेगी। नाभि में तीर लगते ही रक्त की धारा बह उठेगी।
विज्ञापन


बुलंदशहर के कारीगरों की टीम पुतलों को तैयार करने में जुटी हुई है। इस बार आतिशबाजी का गजब नजारा भी देखने को मिलेगा। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूरे मैदान में बैरिकेडिंग कराई गई है। श्री राम गोशाला समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व पर गत वर्ष के मुकाबले इस बार रावण का कद करीब दस फुट तक बढ़ाया गया है। रावण का पुतला 65 फुट का होगा, जबकि कुंभकरण और मेघनाद के पुतले क्रमश: 55 व 50 फुट के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुतला दहन से पूर्व राम-रावण में घमासान होगा। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां व बैंडबाजे शामिल रहेंगे। काली जी की भव्य शोभायात्रा सबके आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रहेगी। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस -प्रशासनिक अधिकारी, सासंद, विधायक, मेयर आदि समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

नुमाइश मैदान के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर में भ्रमण के बाद नुमाइश मैदान पहुंचेगी। इसको लेकर यातायात डायवर्जन, सुरक्षा आदि को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल पर चारों ओर से सुरक्षा घेरा होगा। दोपहर से ही सुरक्षा जांच के बाद रावण पुतला दहन स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। आयोजन के समय प्रवेश चेकिंग आदि के बाद ही होगा।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पूरे कार्यक्रम स्थल को ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। पूरे परिसर को दो जोन एवं 11 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। थाना स्तर से लेकर चौकी व बीट स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि दशहरा पर राम-रावण युद्ध को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन भी शहर के बाहर से होगा।

बाहरी डायवर्जन
(दोपहर एक बजे से कार्यक्रम में समाप्ति तक)
- बौनेर तिराहा, एटा चुंगी से गांधीपार्क बस अड्डा की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस, प्राइवेट बस प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा/एटा चुंगी चौराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- दिल्ली, बुलंदशहर की तरफ से सारसौल चौराहा की तरफ आने वाले वाले भारी वाहन भांकरी पुल से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- खैर, टप्पल की तरफ से सारसौल चौराहा, बरौला पुल की ओर से आने वाले वाहन खेरेश्वर चौराहे, हरदुआगंज, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- आगरा, हाथरस, मथुरा/ इगलास की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहन डायवर्ट होकर गंतव्य तक जा सकेंगें।

आंतरिक डायवर्जन
( शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक )
- रावण पुतला दहन के समय कंपनीबाग चौराहा, रसलगंज चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, नुमाइश मैदान, शहंशाह तिराहा, ब्लू वर्ड स्कूल, पुलिस लाइन तस्वीर महल, जेल पुल के नीचे मैहर पैलेस, गूलर रोड नगर निगम वर्कशॉप चौराहा, आईटीआई पुलिस चौकी से नुमाइश मैदान की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी के लिए मुजम्मिल गेट के दाहिनी ओर, काकोरी द्वार से अंदर दोनों ओर, कृष्णांजलि के सामने, नुमाइश मैदान गेस्ट हाउस गेट के सामने खाली मैदान में होगी। रसलगंज चौराहे की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग मसूदाबाद बस अड्डा में, सारसौल चौराहे से आने वाले वाहन एनसीसी मैदान व सिचाई विभाग ट्यूबवेल कॉलोनी, बारहद्वारी, होली चौक से वाहन नगर निगम वर्कशॉप के बराबर खाली मैदान में वाहन पार्क होंगे। इसके अलावा सारसौल चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, तहसील तिराहा, बन्नादेवी तिराहा, नगर निगम वर्कशॉप तिराहा, शहंशाह तिराहा, डी-विश्वास तिराहा, आईटीआई तिराहा, तस्वीर महल, जेल पुल तस्वीर महल पर बैरियर बनाए गए हैं।

जिले में 168 स्थानों पर पुतला दहन
शहर में नुमाइश मैदान, नगला तिकोना, नगला बरौला, जलालपुर में रावण के पुतले का दहन होगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न गली, मुहल्लों में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिले भर में हरदुआगंज, अतरौली, पालीमुकीमपुर, छर्रा, दादों, गंगीरी, जलाली, अकराबाद, कौडियागंज, विजयगढ़, बेसवां, गोरई, इगलास, गोंडा, नगला जुझार, खैर, जट्टारी, टप्पल, पिसावा, चंडौस, सोमना-गभाना, बरौली, जवां, कासिमपुर, तालिबनगर आदि समेत कुल 168 स्थानों पर रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन एवं मेलों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed