फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bsp parsad died due to electric shock

बसपा पार्षद की करंट लगने से मौत

Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bsp parsad died due to electric shock
शहाबुद्दीन का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 48 के बसपा पार्षद शहाबुद्दीन (40) की करंट लगने से मृत्यु हो गई। पार्षद के निधन की खबर से उनके घर परिवार के साथ ही मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

पार्षद अनिल सेंगर एवं पप्पू अल्वी ने बताया कि मंगलवार को बसपा पार्षद सहाबुद्दीन अपने सराय रहमान स्थित ब्राइट प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। परिजन उन्हें लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज भी गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल सेंगर एवं पप्पू अल्वी ने बताया कि बुधवार को सराय रहमान के कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के उप सभापति पुषेंद्र सिंह जादौन, पप्पू अल्वी एवं अनिल सेंगर ने अपने युवा साथी पार्षद के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गौर हो कि पार्षद शहाबुद्दन जुझारू पार्षद थे, जन सामान्य के मुद्दों को नगर निगम के सदन में उठाने के साथ ही उनका समाधान भी कराते थे। बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बसपा की जिला यूनिट की ओर से उनको बुधवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed