{"_id":"575c6a524f1c1b1f349c76dd","slug":"brula-days-hidden-in-wheat-laden-truck-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौला में दिन छिपे लूटा गेहूं से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौला में दिन छिपे लूटा गेहूं से लदा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर से सटे हाईवे पर लूट का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार दिन छिपते ही बदमाशों ने सरकारी गेहूं का ट्रक बरौला इलाके में लूट लिया और चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर रात भर महेशपुर के पास एक कोठरी में रखा गया।
शनिवार तड़के बदमाश उन्हें वहां छोड़कर भागे, तब पुलिस व ट्रक स्वामी तक खबर पहुंची। फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और बुलंदशहर के कई ठिकानों में दबिश भी दी गई हैं।
मूल रूप से आदर्श नगर शहर कोतवाली बुलंदशहर निवासी सुनील कुमार सिंह का कासिमपुर पावर हाउस स्थित एफसीआई गोदाम पर ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग का ठेका है और खुद के भी ट्रक चलते हैं। शुक्रवार शाम उनके ही ट्रक संख्या यूपी 13 टी 4821 में ड्राइवर भूरा व क्लीनर पप्पू निवासी डिबाई बुलंदशहर करीब ढाई लाख रुपये कीमत का 300 बोरा सरकारी गेहूं लोधा एसएमआई गोदाम पहुंचाने के लिए लेकर चले। कासिमपुर से निकलते ही उन्होंने ढाबे पर खाना भी खाया। इस दौरान दोनों का झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद वहां से दोनों ट्रक लेकर चले तो करीब साढ़े आठ बजे सिविल लाइंस इलाके में बाईपास स्थित बरौला पुल पर चढ़ते समय हरे रंग की क्वालिस सवार सात-आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ट्रक रुकवाकर यह कहते हुए दोनों को अपनी गाड़ी में डाल लिया कि पीछे तुम एक्सीडेंट मारकर आए हो। पहले हमारे साथ वापस चलो।
ट्रक को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया और उन दोनों को महेशपुर गांव के पास कब्रिस्तान से सटी एक कोठरी में रात भर बंधक बनाकर रखा गया। जहां जमकर पीटा भी गया। सुबह करीब चार बजे बदमाश उन्हें वहीं बंधक छोड़कर चले गए। बदमाशों के जाने पर किसी तरह दोनों बंधनमुक्त हुए, तब अपने स्वामी व पुलिस को खबर दी। पहले छेरत चौकी पहुंचे। वहां से मामला सिविल लाइंस भेजा गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लूट व ढाबे पर झगड़ा दोनों जांच का हिस्सा हैं। कुछ स्थानों पर टीम दबिश भी देने गई है।