फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bricks worth Rs 2.25 crore sealed in Aligarh-Etah due to irregularities

Aligarh News: अनियमितता पर अलीगढ़-एटा में 2.25 करोड़ की ईंटें सील कीं

Sun, 28 Jul 2024 04:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Bricks worth Rs 2.25 crore sealed in Aligarh-Etah due to irregularities
जीएसटी की एसआईबी टीम का रिटर्न शून्य दाखिल करने वालों पर कार्रवाई का क्रम जारी है। शनिवार को अलीगढ़ व एटा के चार भट्ठों की जांच करते हुए 2.25 करोड़ रुपये की ईंटें सील की गई हैं। संचालक खरीद-बिक्री के साथ साथ कोयला खरीद का ब्योरा पेश नहीं कर सके। चारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन





प्रभारी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 डाॅ. श्याम सुंदर तिवारी व जेसी एसआईबी रेंज ए सत्येंद्र गौतम के निर्देश पर एसी एसआईबी डॉ. अभिषेक सिंह ने एटा व अलीगढ़ में चार ईंट भट्ठों पर जांच की।
विज्ञापन




एसी एसआईबी डाॅ. अभिषेक सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के कौड़ियागंज में ब्रजवासी ईंट उद्योग की जांच में अनियमितता मिली। इसी तरह एटा जिले के अलीगंज जैथरा के बीएस ईंट भट्ठा, दयावती ईंट भट्ठा व बालाजी ईंट भट्ठा की जांच की। सभी जगहों पर कुल 2.25 करोड़ रुपये की ईंटें सील की गई हैं। ईंटों की बिक्री कर व जुर्माना जमा होने तक प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed