फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Breath of patients stuck due to disturbances in central oxygen line

सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन में गड़बड़ी से अटकी मरीजों की सांस

Thu, 22 Apr 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Breath of patients stuck due to disturbances in central oxygen line
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय कोविड मरीजों को समर्पित एल-2 अस्पताल में सेंट्रल लाइन में गड़बड़ी आने से 70 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद गड़बड़ी दूर होने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल हो सकी। उसके बाद मरीजों की सांस लौटी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन टैंकर में लीकेज की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि कोविड अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन में गड़बड़ी आने के बाद खलबली मच गई। अभी 70 से अधिक कोविड मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं। आईसीयू में ही करीब 30 मरीज हैं। सेंट्रल लाइन में गड़बड़ी आने से मरीजों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। किसी के समझ में कुछ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

एक मरीज ने बताया कि पता नहीं क्यों काफी समय से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही। सूचना के बाद अस्पताल के सीमएएस से लेकर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सेंट्रल लाइन के एजेंसी के इंचार्ज को बुलाया गया। युद्धस्तर पर काम शुरू होने के बाद करीब दो घंटे में गड़बड़ी को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद जाकर मरीजों को आपूर्ति बहाल हो सकी। कोरोना वार्डों के प्रभारी डॉ. बालकिशन ने बताया कि ऑक्सीजन सिस्टम में गड़बड़ी आने से कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी। गड़बड़ी दूर कर दी गई है। अब आपूर्ति बहाल कर दी गई है। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि आपूर्ति में ऑपरेशनल समस्या थी, जिसे दूर कर दिया गया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।
जंबो सिलेंडर से होती है पाइप लाइन में आपूर्ति
पं. दीनदयाल उपाध्याय कोविड अस्पताल में गोल सीढ़ी के पास सेंट्रल सप्लाई स्टेशन स्थित है। इस पाइप लाइन से अस्पताल के 257 बेड जुड़े हैं। स्टेशन के पास जम्बो सिलेंडर लाइन से लगाकर रखा जाता है। वहां पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होती है। स्टेशन के पास मीटर लगा है, जिससे प्रेशर का पता चलता है। ऑक्सीजन खत्म होने पर तत्काल दूसरी सिलेंडर लगा दिया जाता है।
आपात स्थिति के लिए यह इंतजाम
आपात स्थिति के लिए छोटे सिलेंडर भी अस्पताल में रखे होते हैं। उससे मरीजों को सपोर्ट दिया जाता है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पास 34 ऑक्सीजन कंसट्रेेशन मशीन है।

- सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन में कुछ ऑपरेशनल गड़बड़ी आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। फोन कर तुरंत एजेंसी के इंचार्ज ब्रजेश शर्मा को बुला लिया गया। वह तुरंत अस्पताल में पहुंच गए। करीब 20-25 मिनट में गड़बड़ी दूर कर दी गई है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी गई। -डॉ. एबी सिंह, सीएमएस, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed