फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boy killed

छेड़खानी के विरोध पर पीटे गए युवक की मौत, हंगामा

Mon, 05 Oct 2015 01:51 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Mon, 05 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर पीटे गए युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। मोहल्ला पठानान में एक सप्ताह पूर्व बहन से छेड़खानी के विरोध में बेरहमी से पीटे गए युवक की शनिवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। इस खबर पर परिजनों व इलाके के लोगों में जबरदस्त आक्रोश रहा। रविवार दोपहर शव के पहुंचने पर जयगंज डाकखाने पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस पर पहले ही दिन से मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। जैसे-तैसे समझाकर जाम खुलवाया। बाद में ऊपरकोट कोतवाली पर भी जाम लगाने की कोशिश हुई। मगर विधायक ने हंगामा शांत कराया। देर रात शाहजमाल कब्रिस्तान में शव दफनाया जा रहा था।

बता दें कि हार्डवेयर व्यापार से जुड़े अब्दुल इबाद उर्फ अंशू पुत्र मो.साजिद निवासी मोहल्ला पठानान की बहन के साथ मोहल्ले के युवकों ने 28 सितंबर को छींटाकशी कर दी थी। इसकी शिकायत युवती ने घर में अपने परिजनों से की। इस पर अंशू घर से निकलकर आया और उसने गली में घूम रहे आरोपियों से शिकायत की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में उसके गंभीर चोटें आई थीं। सिर में रॉड लगने से बुरी तरह से जख्मी हुआ था। युवक को पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मगर पहले ही दिन से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने दो दिन बाद मोहल्ले के ही कासिम, नाजिम उर्फ पत्तू, दिलशाद, दानिश को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप लगातार परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे थे। मगर पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही थी। इधर, शनिवार रात एक बजे दिल्ली में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर उसी समय यहां आ गई थी। सुबह से ही पुलिस यहां सतर्क हो गई। पठानान मोहल्ले में पीएसी व पुलिस लगा दी गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यहां शव लाया गया और शव के आते ही पब्लिक ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ डाकखाने पर जाम लगा दिया। जैसे-तैसे पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पब्लिक ऊपरकोट कोतवाली पहुंच गई। जहां गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने की कोशिश करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मगर तभी नगर विधायक जफर आलम पहुंच गए। उन्होंने समझाकर व पुलिस से वार्ता कर पब्लिक को शांत किया। इसके बाद जनाजा शाहजमाल ले जाया गया। सीओ प्रथम डॉ. संजय के अनुसार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। रहा सवाल लापरवाही का तो इस तरह की कोई बात नहीं। जब तहरीर मिली, तभी मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज किया है। अब इसे हत्या में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed