फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bounty killer arrested for absconding for 32 years

Aligarh News: जमानत पर छूट कर हो गया था फरार, 32 साल बाद किया हत्यारोपी गिरफ्तार, दिल्ली में था राजमिस्त्री

Sun, 12 Mar 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 08:19 PM IST
सार

जमानत पर रिहा हत्यारोपी अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था और परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं था। इस बार होली के त्योहार पर घर में परिजनों से मिलने आया था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
bounty killer arrested for absconding for 32 years
पकड़ा गया हत्यारोपी रामेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के मामले में 32 साल पहले जमानत पर रिहा होकर अभियुक्त अपना घर छोड़कर पहचान छुपाकर दिल्ली में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। वह अपने परिवार वालों से कोई संपर्क भी नहीं रख रहा था। इस बार होली पर चोरी छिपे अपने परिवार वालों से मिलने आया, तो गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


गभाना थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में 32 साल से फरार चले आ रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था और वह अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। इस बार होली मिलने घर आया था। 
विज्ञापन


सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि एक अप्रैल 1991 को थाना क्षेत्र के जंगल ग्राम रायपुर में रामपाल निवासी एसी पला, थाना मडराक एवं हरदयाल निवासी सूरतगढ़ थाना अतरौली की हत्या कर दी गई थी। अमरपाल सिंह निवासी कन्होई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें रामेश्वर निवासी नगला पीपल समेत तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। रामेश्वर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम तब से लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। उधर, एसएसपी ने पुराने लंबित मामलों में फरार एवं इनामी चल रहे अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चला रखा है। इस क्रम में स्वाट, सर्विलांस एवं गभाना पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रामेश्वर होली पर अपने घर आया हुआ है। 


इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। रामेश्वर ने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था और परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं था। इस बार होली के त्योहार पर घर में परिजनों से मिलने आया था। इस दौरान आरोपी को प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमना-खैर रोड से गिरफ़्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed