{"_id":"97344e4217df373e5a3907c1edb34c33","slug":"bose-spent-two-hours-on-the-instructions-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के निर्देश पर दो घंटे रुके सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के निर्देश पर दो घंटे रुके सीएम
अलीगढ़।
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि डीपीएस आगरा रोड के प्रमुख पवन जैन ने अपने संबोधन में इतना इशारा जरूर किया कि नेता जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसीलिए वह नहीं आए। सीएम ने कहा कि उनका कार्यक्रम अचानक बना। उनकी ये बात अक्षरश : सही थी क्योंकि उनका आना बेहद जल्दबाजी भरा रहा। फिर भी वह दो घंटे रुके। मगर पूरे समय खुद सीएम जल्दबाजी में दिखे। आलम यह था कि सम्मानित करने वालों को खुद बार-बार हाथ का इशारा देकर बुलाते रहे और आगे बढ़ाते रहे।
सकल जैन समाज द्वारा यह कार्यक्रम सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के नागरिक अभिनंदन का था। मगर दुपहर में 10.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर यह पता चला कि सपा सुप्रीमो नहीं आ रहे। कुछ ही देर में साफ हुआ कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं। यह स्पष्ट होते ही पुलिस प्रशासनिक अमला और ज्यादा सतर्क हो गया। दुपहर 12.55 बजे मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के ऊपर दिखाई दिया। मंगलायतन के पीछे बने हैलीपेड पर उतरने के बाद वह नवनिर्मित भवन का मुआयना करते हुए सही 1.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
इस दौरान पवन जैन, आईजी दुर्गाचरण मिश्रा, डीआईजी गोविंद अग्रवाल, डीएम हाथरस शमीम अहमद, एसपी हाथरस डॉ.अजयपाल ने उनकी अगवानी की। यहां मुख्यमंत्री ने पुलिस गारद की सलामी भी ली। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले गोपालदास नीरज जी सहित वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। इसके बाद 1.45 बजे मंच पर पहुंचने के बाद सम्मान पाया। एक घंटे के कार्यक्रम के बाद 2.50 पर मंच से वापस चल दिए और 3 बजे उनका हैलीकॉप्टर लखनऊ के लिए उड़ गया।