{"_id":"57cc7e594f1c1b3d3b31702a","slug":"booth-won-the-big-leader-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर जीतने वाला ही बड़ा नेता : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर जीतने वाला ही बड़ा नेता : राणा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
बूथ पर जीतने वाला ही बड़ा नेता : राणा
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलाकमान के निर्देश पर सपा में विधानसभावार बूथ सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो चुका है। रविवार को कोल विधानसभा का सम्मेलन क्वार्सी पैंठ के पास यश रेजीडेंसी में हुआ।
मुख्य अतिथि और अलीगढ़ के प्रभारी पूर्व एमएलसी राकेश राणा ने कहा कि पार्टी में बड़ा नेता वही है जो अपने बूथ पर जीत रहा है।
केवल पद या नाम से कोई बड़ा नेता नहीं होता, जो अपने बूथ पर नहीं जीत पाते उन्हें पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बूथ पर जीतेंगे तो विधायक जीतेंगे जिससे सरकार बनेगी और कार्यकर्ता सरकार में अपनी समस्याओं का समाधान करा पाएंगे। उन्होंने एकजुटता से मिशन 2017 को सफल बनाने आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के साथ अलीगढ़ में भी बहुत विकास कार्य कराए। जनता को सीधे धन देने वाली योजनाओं का फायदा दिया।
विज्ञापन
सीएम से विशेष योजनाओं में धन आवंटन कराया। अब जनता तक इन विकास कार्यों को पहुंचना सबका काम है।
अगर तीसरी बार वह विधायक बने तो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को इतना मजबूत कर देंगे कि उसका कोई भी काम न रुके। कार्यकर्ता का सम्मान हो। शहर विधायक जफर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि यूपी को धन दिया, लेकिन काम नहीं हुआ तो वापस आ गया। केंद्र के इस झूठ का विधानसभा में खुलासा हो चुका है।
मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव प्रचार में जितने वादे किए वो एक भी पूरे नहीं हुए लेकिन सपा सरकार ने हर वादा पूरा किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें। कहीं कोई समस्या हो तो उसे बताएं तुरंत निदान किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने कहा कि अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने के लिए घर घर जाकर सरकार की उपलब्धि बतानी होगी। जनता को सच दिखाना होगा।
कार्यकर्ता इसी काम से सरकार बना पाएंगे। कार्यक्रम में खालिद पप्पू, प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, पार्षद जकी, पार्षद आस मोहम्मद, दिनेश यादव, पप्पू प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सगीर अहमद, यामीन खां अब्बासी, अहमद सईद सिद्दीकी, बाबा फरीद आजाद, शान मियां, ठा.तेजवीर सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, राजीव यादव, कृपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सपा का झंडा फहरा कर सपा गीत गाया गया।