फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boiled BJP in Delhi complain, effigies burnt in Aligarh

भाजपाई उबले: दिल्ली में शिकायत, अलीगढ़ में फूंके पुतले

Mon, 09 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 09 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boiled BJP in Delhi complain, effigies burnt in Aligarh
Boiled BJP in Delhi complain, effigies burnt in Aligarh - फोटो : Amar Ujala
बरौली से रालोद विधायक ठा. दलवीर सिंह को भाजपा में शामिल किए जाने का स्थानीय स्तर पर जबर्दस्त विरोध शुरू हो गया है। बरौली विधानसभा में कई सालों से काम कर रहे भाजपा नेता और टिकट के दावेदारों को इससे बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं ने रविवार शाम नई दिल्ली में भाजपा के यूपी प्रभारी ओम माथुर के दरबार में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी टिकटार्थियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें की पूरी बात सुनी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले इन लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के पूर्व सीएम एवं वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू के आवास पर पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मिलने का वक्त दे दिया है।
इन सभी नेताओं का कहना है कि ठा. दलवीर सिंह ने पिछले कई वर्षों में यहां के भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन के सहयोग से दबाव की राजनीति की है। बेवजह लोगों को फंसाया है और परेशान किया है। उन्होंने कई दागियों को संरक्षण भी दिया है। ऐसे में उनको भाजपा में शामिल करने और बरौली विधानसभा से टिकट देने से पार्टी को बड़ा नुकसान होगा।
दिल्ली पहुंचे हितेंद्र उर्फ बंटी उपाध्याय ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा गठित जेकेपी के पूर्व प्रत्याशी केशव बघेल, भाजपा संगठन में प्रदेश स्तर तक काम कर चुके ठा. रघुराज सिंह, राहुल शर्मा, हेमवंत चौहान, गभाना राजा परिवार से अभिमन्यु राज सिंह, जिला पंचायत का चुनाव लड़े चुके महेंद्र प्रताप सिंह पिंका, एमकेआर ग्रुप के निर्भय सिंह, पूर्व में बरौली से भाजपा के विधायक रह चुके मुनीष गौड़, नीरज शर्मा, सुभाष चौहान, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित एक दर्जन से अधिक नेता वहां पहुंचे।
भाजपा ‘संगठन’ और ‘राज पैलेस’ टेंशन में
ठा. दलवीर सिंह के शामिल होने के बाद भाजपा के जिला और महानगर संगठन में टेंशन है। इसके साथ ही ‘राज पैलेस’ भी इस प्रकरण से हैरान है। ‘राज पैलेस’ कल्याण सिंह के बेटे व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू का आवास है। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद दलवीर संगठन और पार्टी के कामकाज में अपना हस्तक्षेप बढ़ाएंगे।

ऐसे में सालों से मेहनत कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके सामने समझौता करना पड़ेगा। जिला और महानगर संगठन में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed