{"_id":"663bb17649607068990baa0f","slug":"body-of-missing-driver-found-in-hodal-mathura-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मथुरा के होडल में मिला लापता गाड़ी चालक का शव, 48 घंटे से था लापता, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मथुरा के होडल में मिला लापता गाड़ी चालक का शव, 48 घंटे से था लापता, दो हिरासत में
Wed, 08 May 2024 10:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 10:38 PM IST
सार
योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू अपनी गाड़ी किराए पर चलाते हैं। 6 मई की देर शाम टप्पल क्षेत्र से ही मथुरा के लिए एक बुकिंग लेकर गए थे। इसके बाद टप्पल पुलिस ने उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 49 से लावारिस हालत में बरामद की थी। गाड़ी के अंदर खून के धब्बे थे।
विज्ञापन
मृतक कार चालक योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
6 मई की रात से लापता जट्टारी कस्बा निवासी योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू का शव 8 मई को मथुरा जनपद के होडल क्षेत्र के हथाने स्थित काले बंबे पर मिला है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ रखा है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
45 वर्षीय योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू अपनी गाड़ी किराए पर चलाते हैं। 6 मई की देर शाम टप्पल क्षेत्र से ही मथुरा के लिए एक बुकिंग लेकर गए थे। इसके बाद टप्पल पुलिस ने उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 49 से लावारिस हालत में बरामद की थी। गाड़ी के अंदर खून के धब्बे थे। परिवार वालों से मिली खबर के बाद गाड़ी बुक कराने वाले दो लोगों को पुलिस ने 7 मई को हिरासत में लिया था। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने शव मथुरा जनपद में काले बंबे से बरामद किया है। एसपी देहात पलास बंसल के अनुसार दो लोग हिरासत में हैं। उन्होंने ही मथुरा के लिए गाड़ी बुक कराई थी। वहीं शराब पीने के बाद नशे में हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि हत्या के बाद शव को पानी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
बंद रहा जट्टारी का बाजार
लापता बबलू का पता न चल पाने पर 8 मई की दस बजे कस्बे के व्यापारियों ने अग्रवाल धर्मशाला में पंचायत की। इसके बाद मुनादी कराकर कस्बे की सभी दुकानें बंद करा दीं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने टप्पल पुलिस से बात कर जल्द पता लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
परिवार बबलू के घर पर, इधर घर में घुस गए चोर
जट्टारी कस्बे में जरतौली मोड़ के निकट मोहल्ला माधोनगर निवासी राधा देवी पत्नी स्व. शिवकुमार अग्रवाल अपने घर पर ताला लगाकर जेठ के बेटे योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू के घर गई थीं। बबलू 6 मई रात से लापता हैं। राधा देवी के अनुसार बच्चे बबलू के घर पर थे, जिन्हें बुलाने के लिए वह घर पर ताला लगाकर गई थीं। बीस मिनट के बाद ही उनका बड़ा बेटा कपिल घर पहुंचा। इसी बीच में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे पेचकस और हथौड़ा आदि से कमरे में रखी आलमारी तोड़ी। आलमारी में रखे 40 हजार रुपये निकालकर ले गए। उन्होंने थाने में चोरी की तहरीर दी है।