फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block Pramukh Election

ब्लॉक प्रमुख चुनावः भाजपा बागी पहुंचे सपा के साथ, प्रत्याशी घोषित

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh Election
ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन से ऐन पहले बुधवार देर रात तक सियासी उठापटक जारी है। इसी क्रम में भाजपा से निराशा हाथ लगने पर अकराबाद के एक दावेदार अनुज प्रताप सिंह ने बागी तेवर अपना लिए हैं। देर रात वे सपा खेमे में पहुंच गए और सपा ने उन्हें अकराबाद से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके अलावा इगलास से स्नेहलता को सपा ने प्रत्याशी तय किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से जिरौली हीरा सिंह निवासी ठा. अनुज प्रताप सिंह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के बाद से वे भाजपा से प्रमुख पद पर प्रत्याशी बनने के लिए प्रत्याशी बनने को प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने पार्टी को अपना आवेदन भी दिया था। मगर बुधवार को पार्टी से निराशा हाथ लगने पर उन्होंने देर रात सपा खेमे से अपना नाता जोड़ लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर लंबे समय से काम कर रहा था। बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं मिली। उन्हें सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने देर रात अनुज प्रताप को अकराबाद से व स्नेहलता को इगलास से प्रत्याशी घोषित किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed